साउथ की फेमस एक्ट्रेस अंजू कृष्णा गिरफ्तार, असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ मिलकर किया ऐसा काम, क्या है मामला?

Anju Krishna Arrested: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक ड्रग्स का मामला सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अंजू कृष्णा और असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेथा (Vincy Nivetha) सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। ये कार्रवाई एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट (ANIU) साउथ ने वलसारवक्कम इलाके में की है।

ड्रग्स केस में एक्ट्रेस अंजू कृष्ण गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने निगरानी और तलाशी अभियान शुरू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्पेक्टर जॉनी चेल्लाप्पा की टीम ने सबसे पहले नेसापक्कम निवासी 33 वर्षीय विग्नेश्वरन को हिरासत में लिया।

Anju Krishna Arrested

पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर बिछाया जाल

-पूछताछ के दौरान विग्नेश्वरन ने कथित तौर पर बताया कि ड्रग्स उसे 31 वर्षीय वेंकटेश कुमार से मिले थे, जो पोरूर के पास कोवूर में रहता है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे की योजना बनाई थी।

-पुलिस ने वेंकटेश तक पहुंचने के लिए एक डिकॉय (नकली ग्राहक) को भेजा था। जब संदिग्ध कार वलसारवक्कम की एक तय जगह पर पहुंची, तो टीम ने गाड़ी को रोककर तलाशी ली। कार में मौजूद लोगों को हिरासत में लिया गया। इसी दौरान साउथ कीफेमस एक्ट्रेस अंजू कृष्णा और असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेथा का नाम भी सामने आया।

तलाशी में क्या-क्या मिला?

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कथित रूप से 6 ग्राम मेथम्फेटामाइन, 7 ग्राम ओजी गांजा, 15 ग्राम गांजा, एक स्मोकिंग बोंग, एक स्टाम्प और 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त सामान और आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वलसारवक्कम पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

कोर्ट में पेशी और न्यायिक हिरासत

मामले में पकड़े गए सभी लोगों को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की जांच जारी है और आगे की पूछताछ के आधार पर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

अंजू कृष्णा का फिल्मी सफर

अंजू कृष्णा तमिल और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ओम विजय निर्देशित तमिल फिल्म 'वेल्लिमालई' में अभिनय किया है। इसके अलावा वह मलयालम फिल्मों 'आरो' और 'आकाशम कदन्न' में भी नजर आ चुकी हैं।

आधिकारिक पुष्टि का हो रहा इंतजार

पुलिस इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है। फिलहाल सामने आई जानकारी प्रारंभिक रिपोर्ट्स और पुलिस सूत्रों पर आधारित है। मामले से जुड़ी आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत विवरण जांच पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+