'सपना चौधरी के कपड़ों में हाथ डालकर', अंजलि राघव का शॉकिंग बयान, पवन सिंह विवाद ने लिया कानूनी मोड़
Anjali Raghav On Sapna Choudhary: हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के बीच शुरू हुआ विवाद अब और गंभीर होता जा रहा है। मामला सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा है कि अब ये कानूनी मोड़ लेता दिखाई दे रहा है।
दिल्ली साइबर पुलिस के पास पहुंचीं अंजलि राघव
जानकारी के अनुसार अंजलि राघव ने दिल्ली साइबर पुलिस को लगभग 20 इंस्टाग्राम अकाउंट्स की डिटेल्स सौंपी हैं, जिनसे उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा था। अंजिल ने अब इसके खिलाफ आवाज उठाई है।

सपना चौधरी ने अंजलि राघव को लेकर दिया ऐसा बयान
वहीं हाल ही में एक पॉडकास्ट शो में फेमस हरिणायवी डांसर सपना चौधरी ने अंजलि राघव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसने इस पूरे विवाद को और ज्यादा भड़का दिया है।
पवन सिंह ने अंजलि राघव की कमर को छुआ था
-इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब लखनऊ में एक स्टेज शो के दौरान पवन सिंह ने हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को गलत तरीके से छुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया था।
-वीडियो के वायरल होने के बाद अंजलि राघव ने इस घटना पर खुलकर बात की थी और विरोध भी जताया था। इसी बीच सपना चौधरी ने एक पॉडकास्ट शो में इस मुद्दे पर बयान दिया है जो अंजलि राघव को नागवार गुजरा है। ऐसे में उन्होंने खुलकर सपना चौधरी पर पलटवार किया है।
अंजलि राघव ने सपना चौधरी को दिया ऐसा जवाब
-दैनिक भास्कर से बात करते हुए अंजलि राघव ने कहा- सपना चौधरी को इंडस्ट्री में आगे बढ़ने वाली हर लड़की से एलर्जी है। जब मैं मेहनत से आगे बढ़ रही हूं, तो उन्हें दिक्कत क्यों हो रही है? वो भूल गई हैं कि लोग उनके सूट में पैसे डालते थे। अब वही मुझे नसीहत दे रही हैं।
-अंजलि राघव का कहना है कि हरियाणवी कलाकार होकर भी सपना चौधरी ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया, जबकि भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकार उनके पक्ष में खड़े हैं।
अंजलि को लेकर सपना चौधरी ने क्या कहा था?
पॉडकास्ट में सपना चौधरी ने कहा था- अगर अंजलि राघव के साथ मंच पर अनुचित व्यवहार हुआ, तो उन्हें उसी वक्त विरोध करना चाहिए था, बाद में बोलना सही नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में लड़कियां हमेशा सुरक्षित महसूस नहीं करतीं, हालांकि उनका खुद का पवन सिंह के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा है।
अंजलि राघव ने सपना चौधरी पर कसा तंज
-वहीं अंजलि राघव ने सपना चौधरी की टिप्पणी का तीखा जवाब देते हुए कहा है- सपना चौधरी मुझे सीख दे रही हैं कि स्टेज पर तुरंत रिएक्ट करना चाहिए था, लेकिन जब खुद उनके साथ मंच पर बदसलूकी हुई या उन पर गोलियां चलीं, तब उन्होंने आवाज क्यों नहीं उठाई? जिनके घर शीशे के होते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए।
-अंजलि राघव का कहना है कि सपना चौधरी को कम से कम ये तो कहना चाहिए था कि पवन सिंह का व्यवहार गलत था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अंजलि ने ये भी बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम जैसे आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी इस मामले में पवन सिंह की हरकत को गलत ठहरा चुके हैं।
कौन हैं अंजलि राघव?
दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली अंजलि राघव आज हरियाणवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस और डांसर में गिनी जाती हैं। उन्हें पहचान उनके सुपरहिट गाने सॉलिड बॉडी से मिली थी, जिसे पहले सपना चौधरी ने गाया था। अंजलि राघव का कहना है कि उनका काम भले ही हरियाणा के दर्शकों को बोल्ड लगे, लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री के हिसाब से ये बेहद सामान्य है।
सम्मान और सुरक्षा को लेकर अंजलि ने उठाई आवाज
-आपको बता दें कि अंजलि राघव और पवन सिंह का विवाद अब सिर्फ दो कलाकारों के बीच का मामला नहीं रह गया है बल्कि इसमें हरियाणवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय चेहरा सपना चौधरी भी शामिल हो गई हैं।
-जहां एक तरफ अंजलि राघव अपने सम्मान और सुरक्षा को लेकर आवाज उठा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सपना के बयान ने इस विवाद को और पेचीदा बना दिया है। अब देखना ये होगा कि इस विवाद का कानूनी और पब्लिक मोर्चे पर क्या अंजाम निकलता है।












Click it and Unblock the Notifications