'मेरी बराबरी नहीं कर पा रहे इसलिए...' वायरल MMS वीडियो को लेकर ट्रोल्स पर फिर भड़कीं अंजलि अरोड़ा

हाल ही में पैपराजी ने अंजलि अरोड़ा से उनके वीडियो को लेकर सवाल किया, तो अंजलि ट्रोलर्स की क्लास लगाती दिखीं।

मुंबई, 18 अगस्त: अंजलि अरोड़ा अपनी वायरल वीडियोज को लेकर जनता की नजरों में आईं। इसके बाद उन्होंने 'सइयां दिल में आना रे' म्यूजिक वीडियो से खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद बीते दिनों अंजलि का एक एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। हालांकि, अंजलि ने खुद के इस वीडियो में होने से साफ तौर पर इंकार करते हुए इसे फेक बताया। अब एक बार फिर पैपराजी ने अंजलि से उनके वीडियो को लेकर सवाल किया, तो अंजलि ट्रोलर्स की क्लास लगाती दिखीं।

वीडियो को लेकर चर्चा में अंजलि

वीडियो को लेकर चर्चा में अंजलि

हाल ही में सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा अपने MMS वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में खूब सुर्खियों में रही थी। हालांकि, इतनी बड़ी खबर सामने आने के बाद अंजलि ने इसे फेक बताकर किनारा कर लिया था।

ट्रोलर्स की लगाई क्लास

अब एक बार फिर अंजलि ने इन खबरों और ट्रोलर्स पर रिएक्ट करते हुए सबकी क्लास लगाई है। वीडियो में उन्हें ये कहते हुए सुना जा सकता है कि जो आपकी बराबरी नहीं कर सकते, वे अगले शख्स को बदनाम करना शुरू कर देते हैं। लोग जो चाहें कर सकते हैं मुझे किसी की परवाह नहीं है। ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

क्या बोलीं अंजलि?

क्या बोलीं अंजलि?

इससे पहले एक इंटरव्यू में अंजलि से जब इस विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये लोग क्या कर रहे हैं। मेरा नाम लगाकर और मेरा फोटो लगाकर मुझे बता रहे हैं। इन लोगों ने ही तो मुझे बनाया है। इनकी भी फैमिली है और मेरी भी फैमिली है, जो ये सब देखती है।

मेरी भी फैमिली है- अंजलि

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ठीक है जब आप किसी को बदनाम करना चाहते हो। इस तरीके से यार... कहते हैं ना जब किसी की बराबरी ना हो पाए तो उसको बदनाम करना शुरू कर दो। तो बस यही सब कर रहे हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं एक्ट्रेस

बताते चलें कि अंजलि अरोड़ा को इंस्टाग्राम पर तकरीबन 11.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अंजलि ने कंगना के शो लॉकअप में भी हिस्सा लिया और वहां से भी जमकर सुर्खियां बटोरीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+