Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Anjali Arora Caste: क्या है अंजलि अरोड़ा की जाति? कौन सा धर्म मानते हैं 'काचा बादाम' गर्ल और BF आकाश संसनवाल?

Anjali Arora Caste and Religion: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह न तो कोई डांस वीडियो है और न ही कोई नया सोशल मीडिया पोस्ट बल्कि उनके कथित बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल की गिरफ्तारी है। मेरठ पुलिस की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर आकाश को लेकर सर्च अचानक तेज हो गई है।

अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के दिन मेरठ पुलिस ने आकाश संसनवाल को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह जिस कार में घूम रहे थे, उस पर विधायक और सांसद का फर्जी स्टीकर लगा हुआ था।

Anjali Arora Caste

मेरठ पुलिस ने आकाश संसनवाल को क्यों किया गिरफ्तार?

-खबर है कि आकाश संसनवाल के साथ मौजूद चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से सभी लग्जरी गाड़ियों को सीज कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कार पर फर्जी राजनीतिक पहचान दर्शाने वाला स्टीकर लगाकर खुद को प्रभावशाली और रसूखदार दिखाने की कोशिश कर रहे थे।

-इस मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और सभी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पूरे नेटवर्क और स्टीकर के सोर्स को लेकर जांच जारी है।

अंजलि अरोड़ा और आकाश संसनवाल का रिश्ता

-आकाश संसनवाल पहली बार साल 2022 में चर्चा में आए थे, जब उन्हें अंजलि अरोड़ा के साथ कई मौकों पर देखा गया था। दोनों ने साथ में कई रील्स और फोटोशूट और चारधाम यात्रा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन पोस्ट्स के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कयास तेज हो गए थे।

-आकाश संसनवाल की गिरफ्तारी के बाद से लोग अंजलि अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि अंजलि और आकाश की जाति क्या है और वह कौन सा धर्म मानते हैं।

क्या है अंजलि अरोड़ा की जाति?

-अंजलि अरोड़ा एक भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से अपने हिंदू अरोड़ा परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह हिंदू या सिख धर्म में शादी करने की बात कह चुकी हैं। उनका जन्म पंजाब में हुआ था और वह अपनी पहचान को लेकर स्पष्ट हैं।

-अरोड़ा (Arora) पंजाब मूल का एक समुदाय है, जो खत्री जाति से निकटता रखता है और मुख्य रूप से व्यापारिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है। ये हिंदू और सिख दोनों धर्मों को मानने वाले होते हैं, जिनकी उत्पत्ति उत्तरी सिंध और पश्चिमी पंजाब के अरोर क्षेत्र से मानी जाती है और ये शिक्षा, व्यवसाय, प्रशासन जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं, जिनकी कुलदेवी हिंगलाज माता हैं।

कौन सा धर्म मानती हैं अंजलि अरोड़ा?

इनका मूल स्थान उत्तरी सिंध (वर्तमान पाकिस्तान) का अरोर क्षेत्र है, जहां से ये पंजाब और भारत के अन्य हिस्सों में फैले हैं। ये मुख्य रूप से हिंदू और सिख धर्म का पालन करते हैं और धार्मिक सहिष्णुता के लिए जाने जाते हैं।

क्या है अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल की जाति?

-संसनवाल भारत के जाट समुदाय का एक प्रमुख और ऐतिहासिक गोत्र है, जो मुख्य रूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में पाए जाते हैं। भरतपुर के महाराजा सूरजमल जी इसी गोत्र के थे जिन्होंने भरतपुर रियासत पर शासन किया था। ये चंद्रवंशी क्षत्रिय जाट गोत्र है, जिसका नाम राजस्थान के भरतपुर जिले के 'सिंसिनी' गांव से आया है।

-सिनसिनवार जाटों ने 17वीं-18वीं शताब्दी में भरतपुर राज्य की स्थापना की थी। महाराजा सूरजमल (जिन्हें 'जाटों का प्लेटो' भी कहा जाता है) इस गोत्र के सबसे प्रसिद्ध शासक थे, जिन्होंने इस वंश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया था।

सगाई की अफवाहों पर क्या बोली थीं अंजलि अरोड़ा?

-पिछले साल अंजलि अरोड़ा और आकाश संसनवाल की सगाई की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अंजलि ने साफ कहा था- हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं लेकिन आकाश मेरे दिल के बहुत करीब हैं।

-आकाश संसनवाल की गिरफ्तारी ने एक बार फिर अंजलि अरोड़ा को सुर्खियों में ला दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस जांच में आगे क्या-क्या खुलासे होते हैं और इस मामले का अंजलि अरोड़ा की पब्लिक इमेज पर क्या असर पड़ता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+