Anjali Arora के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल गिरफ्तार, सरेआम किया ऐसा 'कांड', क्या है BJP से जुड़ा मामला?
Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal Arrested: 'काचा बादाम' गाने पर बोल्ड डांस कर रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनीं अंजलि अरोड़ा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। हालांकि इस बार वजह उनका डांस या सोशल मीडिया वीडियो नहीं बल्कि उनके कथित बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल की गिरफ्तारी है।
मेरठ पुलिस ने आकाश संसनवाल को किया गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेरठ पुलिस ने आकाश संसनवाल को कार में फर्जी विधायक-सांसद का स्टीकर लगाकर घूमने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर आकाश संसनवाल कौन हैं और क्या करते हैं?

क्या है ये पूरा मामला?
-जानकारी के मुताबिक गत 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के मौके पर मेरठ पुलिस ने आकाश संसनवाल को हिरासत में लिया है। आकाश के साथ मौजूद चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
-पुलिस ने सभी की लग्जरी गाड़ियों को सीज कर लिया है। जांच में सामने आया कि कार पर विधायक और सांसद का फर्जी स्टीकर लगा हुआ था, जिससे वह खुद को रसूखदार दिखाने की कोशिश कर रहे थे।
कौन हैं आकाश संसनवाल?
आकाश संसनवाल पेशे से एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 79.3 हजार फॉलोअर्स हैं। उनका एक दूसरा अकाउंट akashsansanwalbjp नाम से भी है, जिस पर लगभग 5 हजार फॉलोअर्स मौजूद हैं। इस अकाउंट पर वह बीजेपी से जुड़े पोस्ट और नेता रमेश बिधूड़ी की तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं।
आकाश संसनवाल की कमाई का जरिया क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आकाश की आमदनी सोशल मीडिया रील्स, राजनीतिक प्रचार (Political Promotion) और ब्रांडिंग/डिजिटल प्रमोशन के जरिए होती है। वह इन सबसे लाखों की कमाई कर लेते हैं। हालांकि उनके कुल संपत्ति की सटीक जानकारी मौजूद नहीं है। वहीं पुलिस अब ये भी जांच कर रही है कि कहीं वह राजनीतिक पहचान का गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहे थे।
अंजलि अरोड़ा और आकाश संसनवाल का रिश्ता
-आकाश संसनवाल पहली बार साल 2022 में सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें अंजलि अरोड़ा के साथ कई बार स्पॉट किया गया था। दोनों ने साथ में कई रील्स और फोटोशूट किया है। दोनों ने चारधाम यात्रा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
-वहीं पिछले साल अंजलि अरोड़ा और आकाश संसनवाल की सगाई की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि अंजलि अरोड़ा ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं लेकिन आकाश मेरे दिल के बेहद करीब हैं।
दिल्ली के रहने वाले हैं आकाश संसनवाल
-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आकाश संसनवाल दिल्ली के कटवारिया सराय के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस ये जांच कर रही है कि फर्जी स्टीकर कहां से बनवाया गया और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जा रहा था।
-अंजलि अरोड़ा से जुड़े होने की वजह से ये मामला अब सोशल मीडिया और न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। आकाश संसनवाल की गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस की जांच जारी है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में आगे कौन-कौन से खुलासे होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications