'प्राइवेट वीडियो देखने के बाद मेरे बॉयफ्रेंड ने...', अंजलि अरोड़ा के BF आकाश ने देखा था वो सब और फिर जो हुआ
Anjali Arora: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा 'काचा बादाम' गाने पर बोल्ड डांस कर रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गई थीं। रील्स वीडियो बनाकर फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा कंगना रनौत के पॉपुलर रिएलिटी शो 'लॉकअप' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बोल्ड डांस वीडियोज से लोगों के बीच काफी फेमस हो गई हैं।
अंजलि अरोड़ा का लीक्ड एमएमएस
आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा कुछ समय पहले एक एमएमएस वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई थीं। हालांकि, उन्होंने साफ-साफ कह दिया था कि इस वीडियो में वह नहीं हैं। उनका कहना था कि लोग व्यूज के लिए यूट्यूब और सोशल मीडिया पर काफी कुछ हरकतें करने लगे हैं और ये एमएमएस भी उसी का हिस्सा है।

अंजलि अरोड़ा प्राइवेट वीडियो पर बॉयफ्रेंड का रिएक्शन
अंजलि अरोड़ा से जब आरजे सिद्धार्थ कन्नन ने पूछा था कि उनके नाम से जो कथित एमएमएस लीक्ड हुआ है, उस पर उनके खास दोस्त आकाश सनसनवाल का क्या रिएक्शन है। क्या उन्होंने कुछ डिस्कस किया है। इसके जवाब में अंजलि अरोड़ा काफी इमोशनल हो गई थीं।
'मेरे बॉयफ्रेंड को मुझ पर भरोसा है'
अंजलि अरोड़ा ने कहा था- इसके बारे में सबको पता है कि ये एक फालतू की चीज है। सबको इसकी सच्चाई पता है कि क्या चल रहा है और क्या नहीं। लेकिन मेरे जो अपने हैं, वो मुझ पर ट्रस्ट करते हैं। अंजलि ने आगे बताया था- आकाश ने, मम्मी-पापा ने, भाई ने सभी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कर रखी है क्योंकि ये सब अब बर्दाश्त नहीं होता है।
'आकाश मुझे सपोर्ट करता है'
अंजलि अरोड़ा ने कहा था- आकाश ने ये प्राइवेट वीडियो देखा था। उसे मुझ पर भरोसा है। वो मेरे साथ खड़ा है और मुझे सपोर्ट कर रहा है। उसने खुद मेरे पैरेंट्स के साथ जाकर साइबर सेल में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी।
अंजलि अरोड़ा और आकाश सनसनवाल की सगाई
खबर थी कि अंजलि अरोड़ा ने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल से सगाई कर ली है। लेकिन अंजलि ने सफाई दी थी और बताया था कि उन्होंने सगाई नहीं की है। उनका कहना था- आकाश मेरे लिए बहुत खास हैं और हमारा एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड है। वो निश्चित रूप से मेरे दिल में एक खास जगह रखते हैं, लेकिन हमने अभी सगाई नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications