Viral Video: तिरंगा हाथ में थामकर फुर्ती से दौड़ते नजर आए अनिल कपूर, फिटनेस देख फैंस हुए दीवाने

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

मुंबई, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस 75वीं वर्षगांठ के मौके पर एक तरफ पूरा बॉलीवुड देशभक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है। सभी एक्टर्स की लगातार वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर कहे जाने वाले अनिल कपूर का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह 65 साल की उम्र में तिरंगा हाथ में थामे दौड़ते नजर आए।

anil kapoor

अनिल कपूर की फिटनेस के फैंस हुए दीवाने
अनिल कपूर ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन पर लिखा, 'भारत की आजादी के 75 साल !!! सिर ऊंचा करके आगे बढ़ते हुए! जय हिन्द।' अनिल कपूर ने जौसे ही ये वीडियो शेयर किया उसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। वीडियो को देख फैंस उनकी फिटनेस के दीवाने हो गए। इसके साथ एक्टर 65 साल में एक्टर की फूर्ती को देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

अनिल कपूर का वर्कफ्रंट
बता दें कि, अनिल कपूर को आखिरी बार फिल्म जुग जुग जीयो में देखा गया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आए। इसके अलावा अभिनेता ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण संग 'फाइटर' मूवी में जल्द नजर आएंगे। साथ ही उनके पास और भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह आने वाले दिनों में 'नो एंट्री में एंट्री' और एनिमल में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+