लाल कपड़े, लाल बिंदी, लाल पैर, 'रिसेप्शन' लुक पर ट्रोल हुईं अनिल कपूर की छोटी बेटी, लोग बोले-'राधे मां' आ गई
लाल कपड़े, लाल बिंदी, लाल पैर, 'रिसेप्शन' लुक पर ट्रोल हुईं अनिल कपूर की छोटी बेटी, लोग बोले-'राधे मां' कहां से आई
मुंबई, 27 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और एक्ट्रेस सोनम कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी की है। रिया कपूर और करण बूलानी ने अपनी शादी सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सीक्रेट तरीके से की है। रिया और करण की शादी की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रिया ने गुरुवार (26 अगस्त) को अपनी रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें शेयर की। जिसको लेकर रिया ट्रोल हो रही हैं लेकिन अपने रिसेप्शन पार्टी को लेकर नहीं बल्कि अपने रिसेप्शन लुक को लेकर।

रिया ने आखिर ऐसा क्या पहना रिसेप्शन में कि हो गईं ट्रोल
रिया कपूर ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में सिर से पांव तक लाल रंग के कपड़े पहने थे। हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली रिया कपूर ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में फुल स्लीव्स रेड टॉप और फुल लेंथ व्हाइट स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। उनके व्हाइट स्कर्ट पर प्यार भरे कई शब्द भी लाल रंग से लिखे हैं। रिया ने माथे पर एक बड़ा लाल रंग का बिंदी लगाया है। बीच मांग कर रिया ने अपने बाल खुले रखे हैं। रिया के पैर के तलवे को भी लाल रंग से रंगा गया है। अब इन सारे डिटेल को देख लोगों को रिया कपूर में स्वयंभू गॉडवुमन राधे मां दिखाई दे रही हैं।

रिया कपूर को देख यूजर बोले- ये दूसरी 'राधे मां' कहां से आई
रिया कपूर ने जो अपनी रिसेप्शन की फोटो शेयर की है, उसको देखकर कई यूजर ने उनकी तुलना राधे मां से की है। एक यूजर ने लिखा है, ये दूसरी 'राधे मां' कहां से आई। वहीं एक अन्य यूजर ने सलाह देते हुए कहा है कि अगर आप अपने बालों को बांध लेती तो अच्छा होता।

'ऐसा लग रहा है पागलखाने के भागकर आई है अनिल कपूर की बेटी'
एक यूजर ने रिया कपूर के लुक को देखकर कमेंट में लिखा, 'लुकिंग लाइक ए घोस्ट' (भूत की तरह दिख रही हो।) एक अन्य यूजर ने लिखा,'ये वही मानसिक रोगी है, जिसे मैंने एक पागलखाने में खुले बालों के साथ देखा था'। एक अन्य यूजर ने कहा, 'ऐसा लग रहा है पागलखाने के भागकर आई है अनिल कपूर की बेटी'

फैशन के मामले में किसी से नहीं डरती हैं रिया
रिया भी अपनी बहन सोनम कपूर की तरह फैशनेबल हैं। इतना ही नहीं रिया शादी से पहले सोनम को स्टाइलिश लुक दिलाने में मदद करती थीं। रिया फैशन के मामले में किसी नहीं डरती हैं, इसलिए वह किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट करने को फौरन तैयार हो जाती हैं। रिया कभी-कभी सबसे आश्चर्यजनक लुक को ट्राई कर सबको हैरान कर देती हैं। रिया आमतौर पर अपने लुक्स को रिपीट नहीं करती हैं।

रिया ने कहा- दुनिया का सबसे अच्छा रिसेप्शन पार्टी था
अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने बताया कि ये रिसेप्शन पार्टी उनके बेस्ट फ्रेंड्स ने शादी की खुशी में दी थी। रिया ने लिखा, ''दुनिया में सबसे अच्छे दोस्तों ने दुनिया का सबसे अच्छा रिसेप्शन पार्टी दिया। क्योंकि मेरे प्यार के आगे वह खुद को रोक नहीं पाए ऐसा करने से। ये अब तक का सबसे बेस्ट रिसेप्शन था।''

क्या काम करती हैं सोनम कपूर की छोटी बहन
अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर एक फिल्म निर्माता हैं। रिया कपूर अपनी बहन सोनम कपूर के साथ अपना खुद का फैशन ब्रांड भी चलाती हैं। फैशन ब्रांड का नाम 'रीसन' है। सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया की 2018 में आई फिल्म वीरे दी वेडिंग की निर्माता रिया कपूर ही थीं।












Click it and Unblock the Notifications