राज कपूर के गैराज में रहते थे अनिल कपूर, खाना खाने के भी नहीं थे पैसे, फिर ऐसे चमकी किस्मत
Anil Kapoor Lived In Garage: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। 67 की उम्र में भी अपनी फिटनेस से वह कई एक्टरों को मात दे सकते हैं। इस उम्र में उनकी इतनी फिट बॉडी देखकर लोग हैरान हो जाते हैं।
अनिल कपूर की जबर फिटनेस
अनिल कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई साल हो गए हैं और आज भी उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। वह अपनी फिटनेस और लुक की वजह से आज के कई एक्टर्स को टक्कर देते हैं। आपको बता दें कि अनिल कपूर ने अपने घर में ही जिम बनाया हुआ है जिसमें वह जमकर वर्कआउट करते हैं।

अनिल कपूर के पास नहीं था कोई घर
हालांकि एक समय ऐसा था जब अनिल कपूर के परिवार के पास मुंबई में रहने के लिए एक छोटा सा घर भी नहीं था। जानकारी के अनुसार जब अनिल कपूर अपने परिवार के साथ मुंबई आए थे तो वह सभी लोग एक छोटे से गैराज में रहते थे। अनिल कपूर फेमस प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर के बेटे हैं।
राज कपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब अनिल कपूर का परिवार पहली बार मुंबई आया था तो उनकी आर्थिक हालत बिल्कुल ठीक नहीं थी। उन लोगों के पास खाना खाने तक के पैसे नहीं थे जो घर लेना तो दूर की बात थी। इस वजह से वह कुछ समय तक हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर और फिल्म मेकर राज कपूर के गैराज में रहे थे।
राज कपूर के परिवार से है खास रिश्ता
आपको बता दें कि राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर और सुरिंदर कपूर कजिन थे। ऐसे में जब सुरिंदर कपूर मुंबई आए तो उन्होंने राज कपूर ने उन्हें रहने के लिए जगह दी थी। अनिल कपूर का परिवार राज कपूर के गैराज में रहता था। उसके कुछ समय बाद उन्होंने मुंबई में ही किराये पर एक कमरा लिया था। इस कमरे में अनिल कपूर का परिवार लंबे समय तक किराए पर रहा था।
ऐसे शुरू हुआ था अनिल कपूर का फिल्मी करियर
अनिल कपूर ने बॉलीवुड से पहले तेलुगू फिल्मों में काम किया था। उनकी पहली तेलुगू फिल्म 'वामसा वृक्षम' थी। इससे पहले उन्होंने 'हमारे तुम्हारे' नाम की बॉलीवुड फिल्म में कैमियो किया था। अनिल कपूर ने बतौर लीड हीरो फिल्म 'वो सात दिन' के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की थी। उससे पहले उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था लेकिन वो सपोर्टिंग रोल ही था।












Click it and Unblock the Notifications