टीवी पर 7 साल बाद लौटीं 'अंगूरी भाभी', विकास गुप्ता के साथ लीक MMS ने कर दिया था शिल्पा शिंदे का करियर बर्बाद

Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे भले ही लंबे वक्त बाद टीवी पर वापसी कर रही हों लेकिन उनका नाम इससे पहले कई सारे विवादों में आ चुका है। इसी के चलते वह कई सालों तक लाइमलाइट से दूर थीं।

shilpa shinde

Shilpa Shinde: टीवी के फेमस कॉमेडी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' से चर्चा में आईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की एक्टिंग के आज भी लोग दिवाने हैं। 'भाभी जी घर पर हैं' की पुरानी अंगूरी भाभी को आज भी लोग बहुत प्यार करते हैं। इस सीरियल के अलावा शिल्पा शिंदे टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 11' में भी नजर आ चुकी हैं और इसकी विनर भी बन चुकी हैं। खबर है कि अब जल्द ही शिल्पा शिंदे लंबे समय के बाद टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। आपको बता दें कि शिल्पा उन एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं, जिनका पर्सनल और प्रोफेशन दोनों ही करियर विवादों से घिरा रहा था। आइए आपको बताते हैं कि क्यों इतने सालों तक शिल्पा शिंदे टीवी की दुनिया से गायब रही थीं।

शिल्पा शिंदे की हो रही है टीवी पर वापसी

शिल्पा शिंदे की हो रही है टीवी पर वापसी

खबर है कि शिल्पा शिंदे करीब 7 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी वापसी कंफर्म हो चुकी है। दरअसल वह जल्द ही सब टीवी के शो 'मैडम सर' में नजर आने वाली हैं। इस शो में शिल्पा शिंदे महिला पुलिस नैना माथुर बनकर लोगों को एंटरटेन करेंगी। ऐसा पहली बार होगा जब अंगूरी भाभी पुलिस की वर्दी पहन लोगों को अपनी फनी अंदाज में हंसाती नजर आएंगी।

महिला पुलिस बनकर करेंगी कॉमेडी

महिला पुलिस बनकर करेंगी कॉमेडी

आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे भले ही लंबे वक्त बाद टीवी पर वापसी कर रही हों लेकिन उनका नाम इससे पहले कई सारे विवादों में आ चुका है। शिल्पा शिंदे टीवी के फेमस कॉमेडी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार न‍िभाती नजर आती थीं। लोग उन्हें इस रूप में बहुत पसंद करते थे। दर्शकों को अंगूरी भाभी का रोल काफी पसंद था। हालांकि एक समय पर शिल्पा शिंदे ने इस शो को छोड़ दिया था।

शिल्पा शिंदे को लाइमटाइम बैन करने का हुआ था फैसला

शिल्पा शिंदे को लाइमटाइम बैन करने का हुआ था फैसला

एक इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने शो को छोड़ने के पीछे प्रोड्यूसर्स पर अनप्रोफेशनल व्यवहार का आरोप लगाया था। यह विवाद सिर्फ इंटरव्यू तक सीमित नहीं रहा, उन दिनों शिल्पा शिंदे के इस मामले ने कानूनी मोड़ ले लिया था। शिल्पा ने इस शो के प्रोड्यूसर्स के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज करवाया था। बाद में मामला इतना ज्यादा आगे बढ़ गया कि मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर कर दिया था। इसके बाद सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने शिल्पा शिंदे को लाइफटाइम बैन करने का फैसला कर लिया था।

लीक एमएमएस के चलते करियर हुआ था बर्बाद

लीक एमएमएस के चलते करियर हुआ था बर्बाद

शिल्पा शिंदे की लाइफ कई सारे विवादों से घिरी हुई है। इसमें एक विवाद ऐसा भी रहा जिससे वह सोशल मीडिया लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं। वह लोगों के आंखों में खटकने लगी थीं। ये विवाद उनके एक फेक एमएमएस के चलते सामने आया था। ये मामला उस समय का है जब शिल्पा शिंदे बिग बॉस-11 में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं।

MMS में विकास गुप्ता संग आई थीं नजर

रिएलिटी शो बिग बॉस 11 के दौरान शिल्पा शिंदे ने घरवालों को बताया था कि एक प्रोड्यूसर ने उनका कोई गंदा एमएमएस बनाया था। इस बात को कहते हुए शिल्पा ने शो के एक और कंटेस्टेंट विकास गुप्ता की ओर इशारा किया था। बाद में उनका वह एमएमएस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस एमएमएस ने शिल्पा शिंदे की जिंदगी में भूचाल ला दिया था।

शिल्पा शिंदे ने एमएमएस को बातया था फेक

आपको बता दें कि इस लीक एमएमएस में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता को एक साथ देखा गया था। उस समय ये एमएमएस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। लोगों ने इस एमएमएस पर जमकर कमेंट्स किए थे। हालांकि बाद में शिल्पा शिंदे ने खुद ही इस एमएमएस को फेक करार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+