15वें दिन 'सैयारा' की कमाई में आई गिरावट, 'सन ऑफ सरदार 2' बनी वजह!

अहान पांडेय और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के 15 दिन पूरे कर लिए हैं। 18 जुलाई को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कुल 284 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का अभी भी बज बना हुआ है। हालांकि कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। इसका कारण अजय देवगन सन ऑफ सरदार 2 और सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 है। ये दोनों ही फिल्में 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं।

फिल्म ने 15वें दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, चौदहवें दिन 'सैयारा' ने 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये से शुरुआत करने के बाद, दूसरे दिन 26 करोड़, तीसरे दिन 35.7 करोड़ और दसवें दिन 30 करोड़ रुपये जैसे प्रभावशाली आंकड़े दर्ज किए। ग्यारहवें और बारहवें दिन क्रमशः 9.25 करोड़ और 10 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि तेरहवें दिन इसने 7 करोड़ रुपये बटोरे।

saiyaara box office collection day 15

बिना किसी बड़े प्रचार या इंटरव्यू के 'सैयारा' की यह सफलता काबिले तारीफ है। खासतौर पर युवा वर्ग इसे बेहद पसंद कर रहा है, जिसके चलते वीकेंड के साथ-साथ सप्ताह के दिनों में भी इसकी कमाई अच्छी बनी हुई है। ट्रेड विशेषज्ञों को उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

हालांकि, अब 'सैयारा' को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती मिलने वाली है। 1 अगस्त को अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' और सिद्धांत की 'धड़क 2' जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हो गई हैं। गौरतलब है कि 'धड़क 2' पहले सेंसर बोर्ड में अटकी थी, वहीं अजय देवगन ने 'सैयारा' की सफलता को देखते हुए 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन नई फिल्मों के सामने 'सैयारा' अपनी रफ्तार बरकरार रख पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+