दो साल बाद आदित्य-अनन्या का हुआ ब्रेकअप! एक महीने पहले टूटा रिश्ता, करीबी दोस्त ने किया कंफर्म

Ananya Pandey Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को कंफर्म नहीं किया लेकिन कई बार पार्टी और वेकेशन पर साथ नजर आते हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने भले ही अपना रिश्ता कभी भी कंफर्म नहीं किया हो लेकिन बॉलीवुड गलियारों में इसकी हर तरफ चर्चा होती है। सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों के साथ की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। लेकिन अब उनके करीबी दोस्त ने दावा किया है कि 2 साल तक डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

Ananya Pandey

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल के करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए कहा कि, 'लगभग एक महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया। दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर कर रहे थे लेकिन इनका ब्रेक-अप हम सभी के लिए किसी झटके से कम नहीं है। अनन्या आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है, अब चोट तो लगी ही है। वह अपने नए दोस्त के साथ समय बिता रही हैं। वहीं आदित्य भी स्थिति से निपटने की कोशिश कर रहे हैं।'

वहीं कपल के करीबी ने ये भी दावा किया है कि एक महीने पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। फिलहाल दोनों मूव-ऑन करने की कोशिश में हैं। फिलहाल वह इस ब्रेकअप से काफी दुखी हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से कपल के फैंस हैरान हैं। फिलहाल अब तक आदित्य और अनन्या की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें 'खो गए हम कहां' में देखा गया था। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म कंट्रोल में नजर आएंगी। वहीं आदित्य रॉय कपूर पिछले साल 'गुमराह' फिल्म में नजर आए थे। अब वह इन दिनों अपनी अगली फिल्म मेट्रो इन दिनों की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह पहली बार सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+