सर्दी के मौसम में ब्रालेट पहनकर पहुंचीं Ananya Panday, लगी ठंड को हुआ ऐसा हाल, Video Viral

मुंबई, 24 जनवरी: दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म 'गहराइयां' में बोल्ड सीन को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म में दीपिका का सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ लिप लॉक सीन है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 'गहराइयां' 11 फरवरी को रिलीज होगी, जिसको लेकर मूवी की स्टारकास्ट प्रमोशन में जुटी हुई हैं। ऐसे में मुंबई में एक प्रमोशन के दौरान सर्दी के मौसम में स्ट्रैपलेस ब्रालेट पहनकर पहुंचीं अनन्या पांडे को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी के साथ लोग उनको ट्रोल करने से भी बाज नहीं आ रहे।

सर्दी में स्टाइलिश पहनावा पड़ा भारी

सर्दी में स्टाइलिश पहनावा पड़ा भारी

अनन्या पांडे अपने स्टाइलिश पहनावे को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन उनका यही शानदार ड्रेसिंग सेंस उनको उस वक्त भारी पड़ गया, जब वो मुंबई के समंदर किनारे होने वाले प्रमोशन इवेंट में तेज हवाओं से ठिठुरती नजर आईं। दरअसल, अनन्या ने खूबसूरत प्रिंटेड पैंट और स्टाइलिश ब्रालेट पहना हुआ था, जिसके चलते ठंडी हवाओं से वो बच नहीं पाईं और सिकुड़ने लगीं।

 ठंड से अनन्या की हालत हुईं खराब

ठंड से अनन्या की हालत हुईं खराब

बता दें कि एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई के बांद्रा में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ उनकी आने वाली फिल्म गहराइयां के एक प्रमोशन इवेंट के लिए देखा गया था। इस इवेंट के लिए अनन्या ने एक स्ट्रैपलेस ब्रालेट और जींस पहनी हुई थीं। हालांकि इस ड्रेस में अनन्या काफी खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन उनका पहनावा वास्तव में मुंबई के ठंडे मौसम के साथ मेल नहीं खा रहा था। कुछ वक्त तो अनन्या ने सर्द हवा को बर्दाश्त किया, लेकिन फिर आखिरकार उनकी ठंड से हालत खराब नजर आईं।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने पहनाई अपनी जैकेट

सिद्धांत चतुर्वेदी ने पहनाई अपनी जैकेट

जिसके बाद ठंड से जूझती अनन्या पांडे की सिद्धांत चतुर्वेदी ने मदद की। एक्टर ने अपनी जैकेट उतार अपने हाथों से अनन्या को पहनाईं, जिसके बाद वो सिद्धांत की जैकेट पहने हुईं नजर आईं। वहीं नेटिजन्स ने भी सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ एक्टर की तारीफ की तो दूसरी तरह अनन्या को ट्रोल करने से भी नहीं चूके। मुंबई के सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इसका वीडिया अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अनन्या जब पोज दे रहीं थी तो ठंडी हवा के बीच उनके हाव-भाव बदल गए।

अनन्या की लोगों ने कर दी खिंचाई

अनन्या की लोगों ने कर दी खिंचाई

इधर, वीडियो के कमेंट सेक्शन में अनन्या के सर्दी के मौसम में ब्रालेट पहनने के डिसिजन को लेकर ट्रोल करने वाले लोगों की भरमार है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्या एक्ट्रे को प्रमोशन इवेंट में आने से पहले मौसम की जानकारी नहीं थी। वहीं दूसरे ने लिखा कि जब ठंड है, तो फैशन के नाम पर इसे क्यों पहना। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब इतनी ठंड है तो इसमें बाहर आने की क्या जरूरत थी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+