अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने मनाया वैलेंटाइन डे! एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर खोली रिश्ते की पोल
Valentine Day 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर काफी समय से अपने रिलेशनशिप की अफवाह को लेकर चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों फिलहाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एकसाथ इवेंट में देखा जा चुका है। वहीं अब खबर आ रही है कि कपल ने वैलेंटाइन एकसाथ सेलिब्रेट किया।
14 फरवरी वैलेंटाइन डे के मौके पर कई बॉलीवुड जोड़ी अपने पार्टनर के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हर कोई अपने पार्टनर पर प्यार बरसा रहा है। खैर इस बीच अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वैलेंटाइन डे गिफ्ट की फोटो शेयर की। जिसके बाद वह एक बार फिर आदित्य संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आ गईं।

दरअसल, अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह कार में बैठकर अपने हाथ में रेड हार्ट बैलून पकड़े हुए दिखाई दीं। वहीं दूसरी तस्वीर में पीले रंग के फूल पकड़े नजर आईं। इस स्टोरी को पोस्ट करते हुए उन्होंने वैलेंटाइन डे का गाना भी लगाया। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं।
बता दें कि, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे रिलेशनशिप की अफवाह को लेकर तब चर्चा में आए थे जब दोनों की विदेश में वेकेशन सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके अलावा दोनों को कई बार पार्टीज और एयरपोर्ट पर साथ देखा जा चुका है। हालांकि कपल ने अब तक अपने रिलेशनशिप पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन अनन्या के पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह जल्द ही अपने रिश्ते पर मुहर लगा सकती हैं।
अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ओटीटी नेटफ्लिक्स की सीरीज खो गए हम कहां में देखा गया था। हालांकि अब तक एक्ट्रेस ने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है। आदित्य रॉय कपूर को आखिरी बार मृणाल ठाकुर के साथ गुमराह में देखा गया था। वह अगली बार अनुराग बसु की मेट्रो...इन डिनो में दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications