डेटिंग रूमर्स के बीच स्पेन में साथ दिखे आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। अब हाल ही में दोनों स्पेन में एक म्यूजिक कंसर्ट में साथ पहुंचे। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

Aditya Roy Kapur And Ananya Pandey: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे अपने अफेयर की खबरों से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों के लिंकअप की खबरें तब उठीं जब कृति सेनन की दिवाली पार्टी में साथ पहुंचे थे। इसके अलावा आदित्य रॉय कपूर के बेस्ट फ्रेंड रणबीर कपूर ने खुद इस बात का हिंट दिया था।

स्पेन पहुंचे आदित्य-अनन्या
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, आदित्य एक ऐ नाम की लड़की को फिलहाल डेट कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद से लगातार अनन्या पांडे और आदित्य अपने रिश्ते की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। अब एक बार फिर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस अफवाहों को जोर दिया।

Aditya Roy Kapur

सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें
दरअसल इन दिनों अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर स्पेन में अपनी वेकेशन मना रहे हैं। जिसकी तस्वीर दोनों ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। हालांकि तस्वीर में दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा लेकिन फोटो से ये साफ पता चल रहा है कि कपल एक ही स्पेन की एक ही लोकेशन पर हैं। फिलहाल दोनों की यह फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

करण जौहर ने किया था रिश्ते का खुलासा
बता दें कि, आदित्य और अनन्या पांडे के रिश्ते का सबसे पहले खुलासा खुद करण जौहर ने अपने टॉक शो कॉफी विद करण में किया था। उन्होंने कहा था कि, एक पार्टी में आदित्य को अनन्या के काफी करीब देखा था। हालांकि इस पर एक्टर ने कुछ खास रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन इसके बाद से रूमर्ड कपल को कई बार पार्टीज में साथ में स्पॉट किया गया। फिलहाल आदित्य और अनन्या ने इन अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+