आदित्य रॉय कपूर के बाद अनन्या की लाइफ में हुई इस शख्स की एंट्री, अंबानी की शादी में बरसाया प्यार, जानें कौन

Ananya Panday Dating Walker Blanco: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आदित्य रॉय कपूर के ब्रेकअप के बाद अनन्या रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो, पिछले दो सालों से अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। दोनों की वेकेशन की तस्वीरें एक साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। लेकिन अब ये कपल अलग हो चुका है। इस बीच अब एक्ट्रेस का नाम डैशिंग एक्स-मॉडल वॉकर ब्लैंको से जुड़ रहा है।

Ananya Panday

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अनन्या पांडे की मुलाकात वॉकर ब्लैंको नाम के शख्स से हुई। दोनों पहले क्रूज पर मिल चुके हैं। जिसे अनंत और राधिका ने होस्ट की थी। इसके बाद अनन्या और वॉकर एक दूसरे के करीब आ गए।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अनन्या पांडे ने वॉकर के साथ जमकर डांस किया था। इस दौरान दोनों काफी करीब भी नजर आए। इस दौरान अनन्या ने वॉकर को सबसे अपने 'पार्टनर' के रूप में मिलवाया था। लेकिन वह चाहकर भी उनके साथ अपने रिश्ते को नई छिपा पा रही थीं। सूत्रों की मानें तो, दोनों फिलहाल एक दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे थे।

कौन हैं वॉकर ब्लैंको?
रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्स मॉडल हैं और अंबानी के एक प्रोजेक्ट में काम करते हैं। उनकी इंस्टाग्राम में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके अगर पोस्ट में नजर डालेंगे तो उन्हें घूमने का काफी शौंक है। वो कई सारे जानवरों के साथ फोटो क्लिक करा चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 16-17 हजार फॉलोअर्स हैं।

बता दें कि, वॉकर से पहले अनन्या पांडे का नाम क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ भी जुड़ चुका है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंटी की शादी में दोनों काफी मस्ती करते हुए दिखे। इसके बाद हार्दिक और अनन्या ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम में फॉलो करना शुरू किया जिसके बाद इन अफवाहों को जोर मिला। हालांकि अनन्या ने वॉकर संग रिश्ते की अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+