'इसे फिल्म में क्यों लिया', 'ड्रीम गर्ल 2' में अनन्या पांडे को देखकर फैंस ने इस तरह उड़ाया मजाक

आयुष्मान खुराना की मच अवेटेड फिल्म ड्रीम गर्ल का टीजर रिलीज हो चुका है। लेकिन फिल्म में अनन्या पांडे को देख फैंस उनका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

मुंबई, 17 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल जो कि साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिला। फिल्म को मिली शानदार सफलता के बाद अब फैंस को इसके सीक्वल का इंतजार है। जिसकी अनाउंसमेंट अभिनेता ने शुक्रवार को की। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का टीजर रिलीज कर आयुष्मान खुराना ने मूवी की स्टार कास्ट से मिलवाया। लेकिन फिल्म में अनन्या पांडे को देखने के बाद फैंस ने अपना सिर पीट लिया। अब सोशल मीडिया पर फिल्म में एक्ट्रेस की एंट्री को लेकर फनी मीम्स बन रहे हैं।

अनन्या पांडे की हुई ड्रीम गर्ल 2 में एंट्री

अनन्या पांडे की हुई ड्रीम गर्ल 2 में एंट्री

बता दें कि टीजर की शुरूआत बॉलीवुड पर मंडरा रहे बायकॉट संकट से होती है। आयुष्मान खुराना इसके बाद टीजर में पूरी स्टार कास्ट से मिलवाते हैं। जिसमें राजपाल यादव, अन्नू कपूर, परेश रावल, असरानी, विजय राज, मनोज जोशी, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी का नाम शामिल है। वहीं टीजर के आखिरी में अनन्या पांडे नजर आती हैं। बस फिर क्या था एक्ट्रेस को देख फैंस ने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

फैंस ने उड़ाया बुरी तरह मजाक

दरअसल आलिया भट्ट ने अपने करियर में अब तक कोई खास फिल्म नहीं की है। हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म लाइगर भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब ड्रीम गर्ल 2 में उनको देख फैंस का मुंह बन रहा है और उनको सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'सब बढ़िया था बस इसके आने तक'। यहां देखिए कैसे फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म में उनकी एंट्री को लेकर मजाक उड़ा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- 'अरे नहीं यार'

एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि अनन्या पांडे अब बिगेस्ट सुपरस्टार है... आखिर इतनी फ्लॉप देने और बकवास एक्टिंग करने के बाद भी उसे कैसे फिल्में मिल रही हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने एक्ट्रेस पर फनी मीम्स बनाते हुए लिखा, 'अरे नहीं यार जबरदस्ती हर एक फिल्म ने घुसेड़ना अच्छी बात नहीं है'।

एक यूजर ने बताया फिल्म को फ्लॉप

इसके अलावा एक यूजर ने फिल्म को लेकर अभी से भविष्यवाणी कर दी। यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'अगर फिल्म में अनन्या पांडे को कास्ट किया जाएगा तो यह फिल्म निश्चित तौर पर फ्लॉप होगी। वह लड़की अभिनय नहीं कर सकती। सॉरी आयुष्मान'।

इस दिन रिलीज होगी ड्रीम गर्ल 2

इस दिन रिलीज होगी ड्रीम गर्ल 2

बता दें कि, आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का टीजर बड़ा ही मजेदार है। एक्टर ने ये टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर दी है। बता दें कि यह फिल्म अगले साल ईद पर यानी 29 जून 2023 को रिलीज होगी। फिल्म रिलीज में अभी काफी वक्त है लेकिन फैंस अभी से फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+