'आर्यन ने पूछा था- गांजे का जुगाड़ हो सकता है? अनन्या बोलीं- मैं अरेंज कर दूंगी', NCB की पूछताछ में कई खुलासे

'आर्यन ने पूछा था- गांजे का जुगाड़ हो सकता है? अनन्या बोलीं- मैं अरेंज कर दूंगी', NCB की पूछताछ में कई खुलासे

मुंबई, 22 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस के मामले में पूछताछ कर रही है। एनसीबी ने अनन्या पांडे को आर्यन खान के साथ चैट को लेकर पूछताछ के लिए गुरुवार (21 अक्टूबर) को बुलाया था। अनन्या पांडे को शुक्रवार को भी एनसीबी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। एनसीबी अनन्या पांडे से आर्यन खान के साथ मोबाइल पर किए गए चैट के आधार पर पूछताछ कर रही है। एनसीबी के सूत्रों का दावा है कि अनन्या पांडे आर्यन खान के लिए गांजे (वीड) की व्यवस्था करने के लिए तैयार हो गई थीं। आर्यन और अनन्या दोनों ने इस बारे में मोबाइल पर मैसेज के जरिए बात भी की थी।

Recommended Video

    Mumbai Drugs Case: Ananya Pandey और Aryan Khan पर NCB का बड़ा खुलासा | वनइंडिया हिंदी
    आर्यन ने अनन्या पूछा था- गांजे का जुगाड़ हो सकता है?

    आर्यन ने अनन्या पूछा था- गांजे का जुगाड़ हो सकता है?

    एनसीबी ने अनन्या पांडे और आर्यन खान के बीच बातचीत के उन चैट संदेशों को बरामद किया है जिनमें दोनों गांजा खरीदने की चर्चा कर रहे थे। इंडिया टुडे टीवी के मुताबिक एनसीबी के सूत्रों ने बताया है, 'आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच बातचीत के दौरान आर्यन अनन्या से गांजा के बारे में बात कर रहा था। आर्यन पूछ रहा था कि क्या वीड (गांजे) की व्यवस्था करने का कोई 'जुगाड़' हो सकता है? इस पर अनन्या पांडे ने जवाब दिया था, 'मैं अरेंज करूंगी'।

    'आर्यन के लिए गांजा अरेंज कर रही थी? NCB ने पूछा तो अनन्या बोलीं- मजाक था

    'आर्यन के लिए गांजा अरेंज कर रही थी? NCB ने पूछा तो अनन्या बोलीं- मजाक था

    एनसीबी ने गुरुवार (21 अक्टूबर) को पूछताछ के दौरान जब अनन्या पांडे को आर्यन खान के साथ गांजा अरेंज करने वाली चैट दिखाई तो एक्ट्रेस ने जवाबा दिया, ''मैं तो बस मजाक कर रही थी।" आर्यन खान के साथ बातचीत के बारे में पूछे जाने पर अनन्या ने यह भी कहा कि उन्हें शायद ही याद हो क्योंकि ये बातचीत बहुत पहले की है।

    अनन्या बोलीं, ड्रग्स का सेवन नहीं किया, बातचीत सिगरेट के बारे में थी

    अनन्या बोलीं, ड्रग्स का सेवन नहीं किया, बातचीत सिगरेट के बारे में थी

    अनन्या पांडे ने एनसीबी के अधिकारियों को यह भी बताया कि उसने कभी भी ड्रग्स का सेवन नहीं किया था और न ही किसी को सप्लाई की थी। जब एनसीबी अधिकारियों ने ड्रग्स पर चैट के बारे में पूछा, तो अनन्या पांडे ने कहा कि यह सिगरेट के बारे में है न कि गांजा (वीड) के बारे में।

    'नहीं जानती थी की गांजा भी गैर-कानूनी है...'

    'नहीं जानती थी की गांजा भी गैर-कानूनी है...'

    अनन्या पांडे ने एनसीबी अधिकारियों से कहा कि वह नहीं जानती थी की गांजा भी गैर-कानूनी है और ड्रग्स की कैटेगरी में आता है। अनन्या ने जोर देकर कहा कि बातचीत सिगरेट के बारे में थी न कि ड्रग्स के बारे में।

    अनन्या पांडे गुरुवार को पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी ऑफिस पहुंची थीं। पहले तो उन्हें बाहर बैठने को कहा गया था। पूछताछ में एनसीबी जांच अधिकारी वीवी सिंह, एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और एक महिला अधिकारी मौजूद थीं।

    NCB दफ्तर में पापा चंकी पांडे के सामने रो रही थीं अनन्या

    NCB दफ्तर में पापा चंकी पांडे के सामने रो रही थीं अनन्या

    अनन्या पांडे गुरुवार को पहले दौर की पूछताछ के दौरान पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी ऑफिस पहुंची थीं। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को पहले दौर की पूछताछ के दौरान अनन्या पांडे अपने पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी ऑफिस पहुंची थीं। पूछताछ रूम में जाने से पहले अनन्या बहुत घबराई हुई थीं और पिता चंकी पांडे के सामने रो भी रही थीं।

    एनसीबी अधिकारियों ने अनन्या पांडे से शाम करीब 2 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के पहले एनसीबी अधिकारियों की एक टीम गुरुवार को अनन्या और चंकी पांडे के मुंबई स्थित घर पर भी गई थी।

    NCB ने कहा-फिलहाल अनन्या पांडे के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं

    NCB ने कहा-फिलहाल अनन्या पांडे के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं

    एनसीबी ने अनन्या पांडे को शुक्रवार (22 अक्टूबर) को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। एनसीबी के मुताबिक, अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो ये साबित करे कि अनन्या पांडे ने आर्यन खान के लिए कभी किसी ड्रग की व्यवस्था की थी। इसके अलावा आर्यन और अनन्या के बीच ड्रग्स और कॉन्ट्रैबेंड को लेकर कई बार बातचीत हो चुकी है। इसी लिंक के आधार पर एनसीबी जांच और पूछताछ कर रही है।

    अनन्या बोलीं- आर्यन और सुहाना खाना दोनों मेरे करीबी दोस्त हैं

    अनन्या बोलीं- आर्यन और सुहाना खाना दोनों मेरे करीबी दोस्त हैं

    अनन्या पांडे ने एनसीबी को बताया कि उन्होंने आर्यन खान के साथ धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की थी। अनन्या पांडे ने कहा कि आर्यन खान की बहन सुहाना खान उनकी बेहद करीबी दोस्त हैं। अनन्या पांडे ने कहा कि वे सभी पारिवारिक मित्र हैं। अनन्या ने एनसीबी अधिकारियों को बताया कि शूटिंग शेड्यूल के अलावा, वे सभी जब भी मौका मिलता है, मिलते हैं और एक साथ घूमते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+