अनंत-राधिका की शादी में मेहमानों की होगी खास खातिरदारी, तैयार किए प्राइवेट जेट, करोड़ों में होंगे रिटर्न गिफ्ट
Anant Ambani Radhika Merchant: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में पानी की तरह पैसा बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शादी से पहले दो बार अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं। अब 12 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे और 14 जुलाई तक फंक्शन खत्म होंगे।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगे। इसके अलावा पीएम मोदी भी शादी में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में मुकेश अंबानी ने अपने मेहमानों के लिए खास तैयारियां कराई हैं। इतना ही नहीं उनके लिए प्राइवेट जेट भी तैयार करवाए हैं।

मुकेश अंबानी की गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड, हॉलीवुड और राजनीति के अलावा स्पोर्ट्स, अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन कार्यक्रमों के लिए 100 से अधिक निजी विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा मेहमानों को लाने के लिए तीन फाल्कन-2000 जेट किराए पर लिए हैं। वहीं सिक्योरिटी टीम में 10 NSG कमांडो और पुलिस अफसर, 200 इंटरनेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स, 300 सिक्योरिटी मेंबर्स और 100 से ज्यादा ट्रैफिक और मुंबई पुलिस शादी के फंक्शन के दौरान तैनात रहेंगे।
इसके अलावा मेहमानों के लिए खास रिटर्न गिफ्ट भी तैयार किए गए हैं। जिसमें करोड़ों की घड़ियां हैं। इसके अलावा कई बड़े गिफ्ट्स तैयार किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये करोड़ों की घड़ियां केवल VIP मेहमानों को दी जाएगी। वहीं अन्य मेहमानों के लिए राजकोट, कश्मीर और बनारस से रिटर्न गिफ्ट तैयार किए गए हैं। कुल मिलाकर अंबानी परिवार खातिरदारी में कोई कमी नहीं छोड़ने वाला है।
बता दें कि, जामनगर में पहले प्री-वेडिंग से शुरुआत हुई थी। फिर दूसरी प्री-वेडिंग इटली और फ्रांस में रखी गई। जिसमें दो दिनों तक क्रूज पर जश्न मनाया गया। इसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह से ही शादी के सारे फंक्शन शुरू हो गए हैं जिसमें बॉलीवुड से लेकर खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। वहीं जस्टिन बीबर ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीता।












Click it and Unblock the Notifications