बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा महाठग सुकेश चंद्रशेखर की साजिशों का कच्चा चिट्ठा, सामने आएगी जैकलीन संग लव स्टोरी
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे महाठग सुकेश चंद्रशेखर की कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। डायरेक्टर आनंद कुमार सुकेश की लाइफ पर ये फिल्म बनाएंगे।
Sukesh Chandrashekhar Movie: महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। इस केस में सुकेश चंद्रशेखर के अलावा मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी सामने आया था। रिपोर्ट्स की मानें तो, सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों के गिफ्ट्स दिए थे। इतना ही नहीं ईडी ने ये भी दावा किया था कि, दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। वहीं अब चर्चा है कि सुकेश चंद्रशेखर की लाइफ पर फिल्म बनाने की प्लानिंग हो रही है।

जैकलीन और सुकेश की लव स्टोरी पर बनेगी फिल्म
एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर आनंद कुमार महाठग सुकेश चंद्रशेखर की लाइफ पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और महाठग की लव स्टोरी बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। तिहाड़ के जेलर एएसपी जेलर दीपक शर्मा ने बताया कि, आनंद कुमार ने सुकेश के बारे में कुछ जानने के लिए तिहाड़ जेल का दौरा किया था। आनंद के एक करीबी सूत्र ने ये भी जानकारी दी कि फिल्म में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े अनसुने किस्से जानने की कोशिश में जुटे हैं। वह चाहते हैं कि, फिल्म में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े कुछ अन्य पहलू को भी दिखाया जाए जिससे अब तक सभी अंजान हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
रिपोर्ट्स की मानें तो, सुकेश चंद्रशेखर पर बन रही इस फिल्म की शूटिंग आनंद कुमार जल्द ही शुरू कर सकते हैं। जिसके लिए उन्होंने दिल्ली में आलीशान होटल बुक किया है। हालांकि अब तक फिल्म की कास्टिंग को लेकर उन्होंने कोई भी जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि जल्द ही आनंद कुमार कास्टिंग और लोकेशन रिवील कर सकते हैं। यह फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज हो सकती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications