सास शर्मिला टैगोर से सिर्फ 12 साल छोटी थीं बहू अमृता सिंह, क्या है सैफ अली खान की एक्स पत्नी की सही उम्र?
Amrita Singh Real Age: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। सैफ अली खान भले ही आज अपनी दूसरी पत्नी करीना कपूर और दो बेटों तैमूर और जेह के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हों लेकिन एक समय पर उन्होंने हिंदी सिनेमा की ददार एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी।
उम्र की बेड़ियों को तोड़कर हुई थी सैफ-अमृता की शादी
सैफ अली खान और अमृता सिंह एक समय पर बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे। दोनों ने उम्र की बेड़ियों को तोड़कर एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, लेकिन जब साथ रहने की बारी आई, तो रिश्तों में कड़वाहट नजर आने लगी थी और आखिरकार दोनों अलग हो गए थे।

सैफ अली खान के परिवार को ये रिश्ता नहीं था मंजूर
कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 21 साल के सैफ अली खान ने 33 साल की अमृता सिंह से शादी करने का फैसला कर लिया था। आपको बता दें कि सैफ अली खान अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से 12 साल छोटे थे। ऐसे में सैफ के परिवार को ये रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था। सैफ के पेरेंट्स चाहते थे कि इस उम्र में वह सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दें।
सास शर्मिला टैगोर से 12 साल छोटी थीं अमृता सिंह
आपको बता दें कि सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह अपनी सास शर्मिला टैगोर से सिर्फ 12 साल छोटी थीं। इस समय शर्मिला टैगोर की उम्र 79 साल है जबकि अमृता सिंह की उम्र 66 साल है। ऐसे में सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने अपने बेटे को अमृता सिंह से दूर रहने के लिए कहा था लेकिन सैफ ने किसी की नहीं सुनी और घर से भागकर अमृता से शादी कर ली थी।
शर्मिला टैगोर को नहीं पसंद थीं अमृता सिंह
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शर्मिला टैगोर को अमृता सिंह का सैफ अली खान से बड़ा होना ही रास नहीं आया था। ऐसे में उन्हें ये रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था। वह शुरुआत से ही अमृता सिंह के खिलाफ थीं। वहीं अमृता सिंह के परिवार वाले भी इस रिश्ते से नाखुश थे। शादी के लिए अमृता सिंह ने अपना धर्म तक बदल लिया था।
अमृता सिंह और सैफ अली खान के बीच तकरार
शादी के कुछ समय बाद ही अमृता सिंह और सैफ अली खान के बीच तकरार शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे सैफ और अमृता का रिश्ता बिखरने लगा था। ऐसे में शादी के 13 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। हालांकि दोनों ने ये कभी नहीं बताया कि तलाक लेने की असली वजह क्या था।












Click it and Unblock the Notifications