45 साल की इस फेमस एक्ट्रेस ने कैसे घटाया 14 किलो वजन? ओजेम्पिक-माउंजारो इंजेक्शन को लेकर बताया ऐसा सच
Amrita Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा इन दिनों अपने बदले हुए लुक और फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। 45 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने पिछले कुछ महीनों के भीतर करीब 14 किलो वजन कम किया है। उनके इस बदलाव ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। हालांकि जहां कुछ लोग उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने इसके पीछे वजन घटाने वाली दवाओं ओजेम्पिक और माउंजारो के इस्तेमाल की अटकलें लगानी शुरू कर दीं।
अमृता अरोड़ा ने कैसे कम किया वजन?
अब अमृता अरोड़ा ने इन चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि लोग क्या सोचते हैं और क्या कहते हैं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फिटनेस और इमोशनल सफर के बारे में भी कई बातें शेयर की हैं।

बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को अमृता ने बताया 'रिडेम्पशन'
-अमृता अरोड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनका बदला हुआ अंदाज देखने को मिला। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने बदलाव को 'रिडेम्पशन' यानी खुद को दोबारा पाने का सफर बताया।
-एक्ट्रेस के लिए ये बदलाव केवल वजन कम करने या बेहतर दिखने तक सीमित नहीं है। उनके मुताबिक इस पूरी प्रक्रिया ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाया है। अब वह खुद को पहले से ज्यादा खुश और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करती हैं।
-'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में अमृता अरोड़ा ने बताया कि ये सफर उनके लिए काफी मायने रखता है। उन्होंने कहा कि ये उनके शारीरिक और भावनात्मक संघर्ष का नतीजा है। इस बदलाव के बाद उन्हें ऐसा लग रहा है कि उन्होंने खुद को फिर से पा लिया है और अब वह वैसी जिंदगी जी रही हैं, जैसी हमेशा चाहती थीं।
ओजेम्पिक और माउंजारो लेने की अफवाहों पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
-अमृता अरोड़ा के अचानक हुए ट्रांसफॉर्मेशन के बाद सोशल मीडिया पर उनके वजन घटाने के तरीके को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि शायद उन्होंने वजन कम करने के लिए ओजेम्पिक या माउंजारो जैसी दवाओं का सहारा लिया होगा।
-इन अटकलों पर जवाब देते हुए अमृता अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा समय में किसी के वजन घटाने पर ऐसी चर्चाएं होना आम बात हो गई है। उन्होंने बताया कि वह अपने करियर की शुरुआत से ही काफी दुबली-पतली रही हैं। यहां तक कि दो बच्चों की मां बनने के बाद भी उनका शरीर काफी फिट रहा था। एक्ट्रेस ने कहा कि दुर्भाग्य से आजकल किसी के वजन में बदलाव होते ही उसे ऐसी दवाओं से जोड़ दिया जाता है। हालांकि उन्होंने इन अफवाहों को लेकर ज्यादा परेशान होने से इनकार किया।
'लोग जो कहना चाहते हैं, कहने दो'
वजन घटाने वाली दवाओं के इस्तेमाल को लेकर लगातार हो रही चर्चाओं पर अमृता का जवाब भी काफी बेबाक रहा। उन्होंने कहा कि लोगों के पास कहने के लिए हमेशा कुछ न कुछ होता है। इसलिए वह दूसरों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने बदलाव और खुशी पर फोकस करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक लोग उनके बारे में जो चाहे सोच सकते हैं लेकिन इससे उनकी जिंदगी या उनके आत्मविश्वास पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने इस मामले को ज्यादा तवज्जो देने से भी इनकार किया।
खुद को चुनौती देकर शुरू किया फिटनेस का सफर
-अमृता अरोड़ा ने बताया कि उनके ट्रांसफॉर्मेशन की शुरुआत किसी को देखकर या दूसरों से मुकाबला करने के इरादे से नहीं हुई थी। उन्होंने इसे अपने लिए एक निजी चुनौती के तौर पर लिया था। एक्ट्रेस के मुताबिक, पिछले दो से तीन साल उनके लिए काफी मुश्किल रहे। इस दौरान वह अपनी जिंदगी के ऐसे दौर से गुजरीं, जब उन्हें खुद को संभालना और अपनी फिटनेस पर दोबारा ध्यान देना जरूरी लगा।
-इसी सोच के साथ अमृता अरोड़ा ने खुद पर काम करना शुरू किया। एक्ट्रेस ने बताया कि इस सफर में उनका मकसद सिर्फ वजन कम करना नहीं था बल्कि खुद को शारीरिक और भावनात्मक रूप से बेहतर स्थिति में लाना भी था।
साल 2023 में फिटनेस से बिगड़ा था रूटीन
अमृता अरोड़ा ने बातचीत में अपने शरीर में आए बदलावों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि साल 2023 के दौरान वह अपनी फिटनेस को लेकर थोड़ी लापरवाह हो गई थीं। उस समय उनका रूटीन पहले जैसा नहीं रह गया था और वह खुद पर उतना ध्यान नहीं दे पा रही थीं। एक्ट्रेस का मानना है कि उनके पुराने फिटनेस रूटीन और मौजूदा लुक के बीच आए अंतर की वजह से ही लोगों को उनका ट्रांसफॉर्मेशन इतना चौंकाने वाला लग रहा है।
साल 2009 में शकील लड़क से अमृता ने की थी शादी
-अमृता अरोड़ा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लड़क के साथ शादी की थी। दोनों की शादी को कई साल हो चुके हैं और वे दो बेटों के माता-पिता हैं। उनके बड़े बेटे का नाम अजान है जबकि छोटे बेटे का नाम रयान है।
-अमृता अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फिल्मों से भले ही वह लंबे समय से दूर हैं लेकिन अपनी निजी जिंदगी, दोस्तों और फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
