नीलम गिरी के 'बिग बॉस 19' में एंट्री लेने पर आम्रपाली दुबे ने कही ऐसी बात, वायरल हुआ पोस्ट
Amrapali Dubey On Neelam Giri: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस अपने 19वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट आया है। हर सीजन की तरह इस बार भी अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए कंटेस्टेंट्स शो में रंग जमाते नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने 'बिग बॉस 19' में लिया हिस्सा
हालांकि इन सभी कंटेस्टेंट्स में सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस नीलम गिरी की हो रही है। उनके शो में शामिल होने की खबर से भोजपुरी दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आम्रपाली दुबे ने दी शुभकामनाएं
-भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने नीलम गिरी के इस नए सफर पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नीलम के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों अभिनेत्रियां मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
-इस फोटो के साथ आम्रपाली दुबे ने कैप्शन में लिखा है- शुभकामनाएं नीलम गिरी, हमें पूरा भरोसा है कि आप बिग बॉस 19 में धमाल मचाएंगी। घर लौटें, लेकिन ट्रॉफी के साथ।
नीलम गिरि का बलिया से 'बिग बॉस 19' तक का सफर
-जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जन्मीं नीलम गिरि ने अपनी पढ़ाई पटना से पूरी की है। एक साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने बड़े सपने देखने का साहस दिखाया।
-शुरुआत में नीलम गिरि टिकटॉक और अन्य शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर अपने डांस और एक्टिंग वीडियोज से लोकप्रिय हुई थीं। धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती गई और उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम जमाना शुरू कर दिया।
नीलम गिरी के साथ पवन सिंह के साथ मिला था पहला बड़ा मौका
-नीलम गिरि की असली पहचान तब बनी जब भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने उन्हें अपने म्यूजिक वीडियो 'धनिया हमार नया बाड़ी हो' में मौका दिया। ये गाना रिलीज होते ही हिट हो गया था और इसने नीलम गिरि को रातों-रात स्टार बना दिया था।
-इसके बाद नीलम गिरि ने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया और अपने बेहतरीन एक्सप्रेशन्स, डांस मूव्स और आत्मविश्वास से दर्शकों का दिल जीत लिया। आज के समय में नीलम गिरी भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-माना नाम हैं और अब उनकी बिग बॉस 19 में मौजूदगी ने उनके फैंस की उम्मीदों को और भी बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications