'मुझे बस बच्चा चाहिए, पति तो', शादी के लिए तड़प रही हैं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, किया शॉकिंग खुलासा
Amrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी एक्टिंग और डांसिंग से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती हैं।
शादी के लिए तैयार हैं आम्रपाली दुबे
फिल्मों के अलावा आम्रपाली दुबे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। हाल ही में आम्रपाली ने शादी और बच्चों को लेकर खुलकर बातें की हैं। उन्होंने कहा है कि वह अब शादी करने के लिए तैयार हैं।

शादी को लेकर आम्रपाली दुबे का चौंकाने वाला बयान
यूट्यूब चैनल Batkuchan को दिए इंटरव्यू में जब भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा- सोच रही हूं कि अब कर लूं, अब तो बस हो गया। आजकल मेरी जिंदगी में सबसे बड़ी परेशानी यही है कि मुझे शादी करनी है लेकिन पति के लिए नहीं।
आम्रपाली दुबे ने कहा- मुझे बस बच्चा चाहिए
दरअसल, आम्रपाली दुबे ने साफ कहा है कि इन दिनों उन्हें बेबी फीवर चढ़ा हुआ है। उनका पूरा इंस्टाग्राम बच्चों के वीडियोज से भरा पड़ा है। फैमिली फंक्शन में भी वह बच्चों के बीच ही समय बिताना पसंद करती हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने मजाकिया अंदाज में कहा- अगर मेरा बस चले तो घरवाले कह दें कि ये लड़का है, इसी से शादी कर लो, मैं कर लूंगी। मुझे तो बस बच्चा चाहिए।
पवन सिंह को लेकर दिया ऐसा बयान
-बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पवन सिंह अक्सर कहते हैं- तुम मेरा फीमेल वर्जन हो। मैं जितना पागल हूं, उतनी ही पागल तुम भी हो। हमारा एकदम परफेक्ट तालमेल बैठता है।
-आम्रपाली ने पवन सिंह के स्वभाव को बच्चों जैसा बताया। उन्होंने कहा -पवन जी एक बच्चे की तरह हैं। उन्हें उसी तरह से ट्रीट करना पड़ता है। हो सकता है कि पर्सनल लेवल पर किसी को उनसे परेशानी हो, लेकिन मेरे साथ वो हमेशा एक मासूम बच्चे जैसे रहते हैं।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया गाना
-जानकारी के अनुसार भोजपुरी की स्टार जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का काफी समय बाद तड़कता-भड़कता और धमाकेदार गाना आया है, जिसका नाम है 'बीड़ी' और इस गाने ने आते ही यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है।
-भोजपुरी के फैंस भी आम्रपाली और निरहुआ की जुगलबंदी देख फिदा हो गए हैं। गाने के म्यूजिक की भी खूब तारीफ हो रही है। गाने के एल्बम का नाम भी 'बीड़ी' है जिसे दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने गाया है। गाना भी इन्हीं दोनों पर फिल्माया गया है।












Click it and Unblock the Notifications