'ऑपरेशन सिंदूर' पर अमिताभ बच्चन की हरकत से बौखलाए लोग, जानें बॉलीवुड के महानायक ने क्या कर दिया
Amitabh Bachchan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए आज यानी 7 मई 2025 को भारत सरकार की तरफ 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया गया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है।
22 अप्रैल 2025 को हुआ था पहलगाम आतंकी हमला
आपको बता दें कि गत 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरान घाटी में कुछ आतंकियों ने 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था। घाटी में जमकर गोलियां चलाई गई थीं जिनमें कई मासूम लोग मारे गए थे और कई लोग बुरी तरह से घायल हुए थे।

अमिताभ बच्चन ने क्यों चुप्पी साध रखी है?
आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने इस घटना की जमकर निंदा की थी। इसी कड़ी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था लेकिन उन्होंने अपने पोस्ट नंबर के अलावा कुछ नहीं लिखा था। पहलगाम मामले को लेकर अमिताभ बच्चन ने चुप्पी साधी हुई थी।
'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर अमिताभ बच्चन ने नहीं दिया रिएक्शन
वहीं अब 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर जहां बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर 'भारत माता की जय' लिखने में व्यस्त हैं, वहीं अब भी बिग बी ने साइलेंस ही धारण कर रखा है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक पोस्ट नंबर जरूर डाला है लेकिन कुछ लिख नहीं पाए हैं।
अमिताभ बच्चन की हो रही है जमकर आलोचना
ऐसे में कुछ सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस मामले में अमिताभ बच्चन के फैंस उनका सपोर्ट करते नजर आए हैं। फैंस की मानें तो पहलगाम हमले के बाद से अमिताभ बच्चन चुप हो गए हैं। फैंस के अननुसार बिग बी को इस आतंकी हमले से बहुत बड़ा धक्का लगा है। ऐसे में उनके पास लिखने को के लिए कोई शब्द ही नहीं हैं। उनका दिल दुखी है।
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर कुछ नहीं लिखा
-वहीं जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद तमाम बॉलीवुड सेलेब्स एक्स पर अपना रिएक्शन दे रहे थे, तब भी अमिताभ बच्चन चुप ही नजर आए। उन्होंने भारतीय सेना के इस ऑपरेशन को लेकर कुछ भी नहीं लिखा है। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर बिग बी से कई तरह के सवाल कर रहे हैं।
-लोग अमिताभ बच्चन से पूछ रहे हैं कि वह पहलगाम हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक के बारे में कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं। एक देशभक्त होने के नाते उन्हें सबके सामने अपने विचार रखने चाहिए। लोगों की मानें तो इस तरह के सफल ऑपरेशन पर बॉलीवुड के महानायक को अपना रिएक्शन जरूर देना चाहिए था।
-आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन गत 23 अप्रैल 2025 से लगातार अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन वह उसमें कुछ लिख नहीं रहे हैं। ऐसे में बिग बी के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। वहीं कुछ लोग बिग बी की इस हरकत का जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications