देर रात लीलावती अस्पताल के बाहर दिखे अमिताभ -श्वेता, फैंस परेशान, जानिए क्या है वजह?

मुंबई, 23 अगस्त। रविवार देर रात जब से लीलावती अस्पताल के बाहर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी श्वेता को देखा गया है, तब से ही लोगों के अंदर बेचैनी है कि आखिर क्यों अमिताभ अस्पताल के बाहर देखे गए, क्या एक बार फिर से वो बीमार हैं। फैंस के मन में तमाम सवाल उठ रहे हैं कि इसी बीच खबर आ रही है कि अमिताभ अस्पताल अपने लिए नहीं बल्कि अपने बेटे अभिषेक के लिए गए थे। ऐसी खबरें हैं कि अभिषेक बच्चन को चोट लग गई है और इस वजह से उन्हें लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया है और उन्हीं को देखने के लिए अमिताभ अपनी बेटी के साथ देर रात अस्पताल पहुंचे थे।

अभिषेक के चोटिल होने की बात सामने आई

अभिषेक के चोटिल होने की बात सामने आई

फिलहाल अभिषेक के चोटिल होने की बात सामने आने के बाद अब जूनियर बी के फैंस परेशान हो गए हैं। हालांकि अभिषेक बच्चन के बारे में ज्यादा जानकारी किसी को नहीं है।

अभिषेक के दाहिने हाथ में चोट लगी है

अभिषेक के दाहिने हाथ में चोट लगी है

बस कहा जा रहा है कि अभिषेक के दाहिने हाथ में चोट लगी है, जो कि उस वक्त लोगों को दिखी थी, जिस वक्त अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी अराध्या को छोड़ने मुंबई एयरपोर्ट गए थे। बता दें कि ऐश्वर्या इन दिनों मनिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' की शूटिंग के लिए ओरछा में हैं। बेटी भी उन्हीं के साथ है।

 केबीसी का 13वां सीजन आज से शुरू होगा

केबीसी का 13वां सीजन आज से शुरू होगा

मालूम हो कि अमिताभ- श्वेता बहुत ही साधारण कपड़ों में अस्पताल के गेट पर स्पॉट किए गए थे। दोनों ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और बिना किसी से कुछ बात किए वो दोनों गाड़ी में बैठकर चले गए थे। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन केबीसी के 13वें सीजन को होस्ट करने जा रहे हैं। केबीसी का 13वां सीजन आज से रात 9 बजे सोनी पर प्रसारित होने जा रहा है। शो को लेकर लोगों काफी उत्साहित हैं। केबीसी के प्रोमो ने लोगों के उत्साह को काफी बढ़ा दिया है।

अभिषेक इन दिनों फिल्म '10वीं' की शूटिंग में बिजी

तो वहीं अभिषेक की बात करें तो अभिषेक इन दिनों फिल्म '10वीं' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वो एक कमपढ़े-लिखे नेता का रोल प्ले कर रहे हैं।

अपना लग्जरी अपार्टमेंट बेचा

हाल ही में अभिषेक बच्चन ने मुंबई स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट बेचा था, जिसकी वजह से वो काफी चर्चित थे। अभिषेक बच्चन ने मुंबई के ओबेरॉय 360 में अपना 37वें फ्लोर वाला अपार्टमेंट बेचा है। इसे उन्होंने साल 2014 में 41 करोड़ रुपए में खरीदा था।मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक बच्चन अपना अपार्टमेंट 45.75 करोड़ में बेचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+