Amitabh Bachchan के बेटे अभिषेक बच्चन को महिला ने मारा जोरदार थप्पड़, सरेआम ऐसे किया बेइज्जत, क्या हुई बात?
Amitabh Bachchan Son Abishek Bachchan: बॉलीवुड में ये धारणा आम है कि स्टारकिड्स (Starkids) के लिए सफलता की राह पहले से बिछी होती है लेकिन इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन की कहानी इस सोच को चुनौती देती है।
स्टारकिड की राह हमेशा आसान नहीं होती
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे होने के बावजूद अभिषेक बच्चन को हर कदम पर तुलना, आलोचना और असफलताओं का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन का शुरुआती सपना फिल्मों में आने का नहीं था।

कॉर्पोरेट दुनिया में करियर बनाना चाहते थे अभिषेक
अभिषेक बच्चन विदेश में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे और कॉर्पोरेट दुनिया में करियर बनाना चाहते थे। हालांकि परिवार के हालात और पिता के संघर्षों को करीब से देखने के बाद उन्होंने अपना रास्ता बदला और भारत लौटकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
'तुम परिवार का नाम खराब कर रहे हो'
-साल 2018 में एक इवेंट के दौरान अभिषेक बच्चन ने एक चौंकाने वाला किस्सा लोगों के साथ शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि साल 2002 के आसपास फिल्म 'शरारत' की स्क्रीनिंग के बाद वह मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर पहुंचे थे। तभी एक महिला बाहर आईं और उनकी एक्टिंग से नाराज होकर उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया था।
-महिला ने अभिषेक बच्चन से कहा था- तुम अपने परिवार का नाम खराब कर रहे हो, एक्टिंग छोड़ दो। अभिषेक के लिए वह पल बेहद तकलीफदेह था। आज वह इसे हंसकर याद करते हैं लेकिन उस समय ये घटना उन्हें अंदर तक तोड़ गई थी।
लगातार फ्लॉप फिल्में और टूटता आत्मविश्वास
आपको बता दें कि करियर की शुरुआत में अभिषेक बच्चन की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थीं। आलोचनाएं बढ़ती गईं और तुलना सीधे अमिताभ बच्चन से होने लगीथी। आत्मविश्वास डगमगाने लगा था। इसी दौर में वह अपने पिता के पास पहुंचे थे और अपनी निराशा जाहिर की थी।
अमिताभ बच्चन की सीख ने बदला नजरिया
अभिषेक बच्चन ने बताया था कि उनके पिता अमिताभ बच्चन ने उन्हें समझाते हुए कहा था- मैंने तुम्हें हार मानने के लिए नहीं पाला है। काम करते रहो, तुम बेहतर हो रहे हो। ये सलाह अभिषेक बच्चन के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी। उन्होंने खुद पर काम करना जारी रखा और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनानी शुरू की।
सोशल मीडिया पर भी झेली आलोचना
फिल्म मनमर्जियां के फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर भी अभिषेक बच्चन को तीखी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था। एक यूजर ने तंज कसते हुए उनकी आलोचना की थी जिसका अभिषेक ने बेहद संयमित और तथ्यात्मक जवाब दिया था। ये उनके बदले हुए आत्मविश्वास और परिपक्वता की मिसाल बना।
अधूरी पढ़ाई लेकिन पूरा बिजनेस माइंड
भले ही अभिषेक बच्चन ने अपनी बिजनेसकी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी थी लेकिन उसका असर उनके फैसलों में दिखता है। आज वह स्पोर्ट्स, रियल एस्टेट और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में निवेश कर एक एक्टर होने के साथ साथ समझदार बिजनेसमैन की छवि भी बना चुके हैं।
स्टारकिड होना सफलता की गारंटी नहीं
अभिषेक बच्चन की कहानी इस बात का प्रमाण है कि स्टारकिड होना सफलता की गारंटी नहीं है। आलोचनाओं, असफलताओं और तुलना के बोझ के बीच उन्होंने धैर्य और मेहनत से अपनी पहचान बनाई। एक थप्पड़ की घटना ने उन्हें तोड़ा जरूर लेकिन उसी दर्द ने उन्हें मजबूत भी बनाया।












Click it and Unblock the Notifications