'ये कैसे हो रहा है, क्या दोष है?' Sanjay Gupta की मौत से टूटे अमिताभ बच्चन, ब्लॉग में छलका दर्द, लिखी ऐसी बात

Amitabh Bachchan: फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन ने बॉलीवुड को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 57 साल की उम्र में उनके दुनिया से चले जाने की खबर से परिवार, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के लोग दुखी हैं। इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने करीबी साथी को याद करते हुए भावुक ब्लॉग लिखा है। संजय गुप्ता के साथ 'कांटे' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों में काम कर चुके बिग बी ने उनके जाने पर दुख जताने के साथ-साथ नियति और ग्रहों की दशा पर भी सवाल उठाए हैं।

संजय गुप्ता को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में संजय गुप्ता को दोस्त, सहपाठी और कला के प्रति समर्पित कलाकार बताया। उनके निधन पर शोक जताते हुए बिग बी ने लिखा- एक दोस्त, एक सहपाठी, एक कलाकार, कला का पुजारी, इतनी कम उम्र में चला गया। समझ में ही नहीं आ रहा कि ये सब कैसे हो रहा है।

Amitabh Bachchan

'सौर मंडल के ग्रहों, अब तो दया करो'

-बिग बी ने आगे लिखा कि उनके जगत के साथी एक-एक कर बिछड़ रहे हैं और समझ नहीं आता कि आखिर इन लोगों का क्या दोष था। अमिताभ बच्चन के इस मैसेज से साफ है कि संजय गुप्ता का अचानक जाना उन्हें भीतर तक झकझोर गया है। दोनों ने साथ काम करने के दौरान एक-दूसरे के साथ पेशेवर रिश्ते के अलावा दोस्ताना जुड़ाव भी शेयर किया था।

-संजय गुप्ता को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में समय और ग्रहों की प्रतिकूल दशा का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि ऐसा लगता है जैसे सौर मंडल के सभी ग्रह एक साथ विपरीत दिशा में चल रहे हों। एक्टर ने इंसानों पर दया करने की अपील करते हुए अपने अंदाज में ग्रहों से कहा कि वे थोड़ी दूरी बनाकर बैठें और लोगों को परेशान करना बंद करें।

-अमिताभ बच्चन का ये मैसेज उनके भीतर चल रहे दुख और बेचैनी को भी जाहिर करता है। लगातार मिल रही दुखद खबरों के बीच उन्होंने जिस तरह नियति और ग्रहों की चाल पर सवाल उठाए हैं, उससे उनके भावनात्मक जुड़ाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।

नाना पाटेकर के निधन पर भी लिखा था भावुक ब्लॉग

-ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने किसी साथी कलाकार के निधन पर ब्लॉग के जरिए अपना दुख जाहिर किया हो। इससे पहले नाना पाटेकर के निधन पर भी उन्होंने उन्हें याद करते हुए एक भावुक संदेश लिखा था। बिग बी ने उस वक्त पुरानी यादों, संगीत और साथ बिताए पलों का जिक्र किया था।

-अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि कुछ तस्वीरें, विचार और भावनाएं कभी हमारा साथ नहीं छोड़तीं। वे हमारी दिनचर्या और यादों का हिस्सा बनकर हमेशा हमारे भीतर मौजूद रहती हैं। अमिताभ ने संगीत के जरिए उन पुराने पलों को याद करते हुए नाना के साथ अपने जुड़ाव को शब्द दिए थे।

घर में गिरने से हुई थी संजय गुप्ता की मौत

-संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर 2026 की रात मुंबई स्थित उनके घर में निधन हो गया था। पुलिस के मुताबिक, आधी रात के आसपास वह घर के किचन में गिर गए थे। इस दौरान उनका सिर किचन के स्लैब से टकराया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और काफी खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई।

-घटना के वक्त उनकी पत्नी, दोनों बच्चे और घर में मौजूद एक हेल्पर सो रहे थे। इसलिए हादसे की जानकारी परिवार को अगली सुबह मिली। पुलिस के अनुसार, परिवार ने किसी तरह की आशंका या शिकायत जाहिर नहीं की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और वर्सोवा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इसे दुर्घटनावश हुई मौत का मामला माना गया है।

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे अभिषेक बच्चन

-संजय गुप्ता का अंतिम संस्कार शनिवार रात करीब 8:30 बजे मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट पर किया गया था। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं। अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी वहां मौजूद थे। सुरक्षा कारणों से अमिताभ खुद अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

-हालांकि गत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को अपने साप्ताहिक संडे दर्शन के दौरान वह फैंस से मिलने अपने घर के बाहर आए। इस बार उनके आसपास बुलेटप्रूफ शील्ड नजर आई। जानकारी के अनुसार हाल ही में मुंबई की मेयर को भेजे गए एक ईमेल में अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ऐसे में उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

-संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसे निर्देशक को खो दिया है, जिन्होंने 'कांटे', 'मुसाफिर' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं अमिताभ बच्चन का भावुक संदेश इस बात की याद दिलाता है कि पर्दे के पीछे कलाकारों के बीच बने रिश्ते कितने गहरे हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+