Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rib Cartilage injury क्‍या है, जो अमिताभ बच्‍चन को हुआ, जानें ठीक होने में कितना लगता है समय

सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन को Rib Cartilage injury हुई है जानिए ये क्‍या होती है और उन्‍हें ठीक होने में कितना समय लगेगा?

Rib Cartilage injury

Amitabh Bachchan's Rib Cartilage injury: होली के त्‍योहार से पहले बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्‍चन को लेकर सोमवार को बड़ी खबर सामने आई। जिसमें पता चला कि अमिताभ बच्‍चन को हैदराबाद में एक फिल्‍म की शूटिंग के दौरान गिर गए जिसके कारण वो चोटिल हो गए हैं। अमिताभ बच्‍चन के घायल होने की खबर सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं और उनके जल्‍द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। अमिताभ बच्‍चन को शूटिंग के दौरान गिरने के कारण रिब इन्‍जुरी हुई है। यानी बिग बी को पसलियों में चोट आई है। आइए जानते हैं अगर पसिलयों पर चोट आने पर किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए और ऐसी इज्‍युरी से ठीक होने में कितना समय लगता है ?

क्‍या अमिताभ बच्‍चन जैसे उम्रदराज लोगों को अधिक होता है खतरा

डॉक्‍टरों के अनुसार सामान्‍य एक्‍सीडेंट होने या गिरने पर चोट लगने पर पसलियों में चोट लग सकती है। पसलियां स्किन के अंदर कवर होती है लेकिन उम्रदराज लोगों के अलावा कम उम्र के लोगों को भी एक्‍सीडेंट होने या गिरने से पसली टूटने का खतरा होता है। हालांकि उम्रदराज लोगों को अधिक खतरा होता है क्‍योंकि ढ़लती उम्र के साथ शरीर की हड्डियां कमजोर होती हैं।

शरीर में क्‍या होती है पसलियां

शरीर में पसलियां हार्ट , फेफड़ो और पेट के अंदरूनी अंगों की कवक बनकर सुरक्षा करते हैं। एक इंसान के शरीर में 12 -12 जोड़े की टोटल घुमावदार पसलियां होती है। पसलियां पीछे की रीढ़ की हड्डी से जुड़ी होती है।

पसलियों में चोट लगने की लक्षण

जब किसी की पसली पर चोट लगती है तो मरीज के सीने में तेज और असहनीय दर्द होता है। यहां तक क‍ि सांस लेने तक में तकलीफ होती है। इसके साथ ही पसली पर अगर देखें तो चोटिल पसलियों की जगह और आस-पास सूजन नजर आती है।

पसली पर चोट आने से क्‍या जा सकती है जान?


अगर पसली पर जोर से चोट लगती है तक इससे फेफड़े को भी नुकसान हो सकता है।
कई बार पसली पर तेज चोट लगने पर दिल की धमनियां क्षतिग्रस्‍त हो सकती है। मरीज की जिंदगी तक पर खतरा आ सकता है।

पसली पर चोट लगने पर ना करें ये गलती

अगर पसली पर चोट लगी है तो आपको जैसे ही इस बात की आशंका होती हैो शारीरिक गतिविधि ज्‍यादा नहीं करनी चाहिए। शरीर में किसी भी तरह का झटका ये दर्द और बढ़ा सकता है। इसलिए पसली में चोट लगने पर
शरीर को आराम देना ही उचित है। इसके साथ ही दर्द कम करने के लिए डॉक्‍टर द्वारा सुझाई गई पेन किलर का इस्‍तेमाल करना चाहिए।

Recommended Video

    'Project K' की शूटिंग के दौरान Amitabh Bachchan हुए घायल, पसली में लगी चोट | वनइंडिया हिंदी

    कि‍तने समय में ठीक होती है चोट

    अगर हल्‍की सी चोट आई है तो भी उसे ठीक होने में लंबा समय लगता है। पूरी तरह से पसलियों की चोट को पूरी तरह से सही होने के लिए पूरे 6 से 12 सप्‍ताह का समय लगता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+