अमिताभ बच्चन ने अजय देवगन के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, सुपरस्टार का आया दमदार रिएक्शन

अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, बमन ईरानी और रकुल प्रीत सिंह की स्टारर फिल्म Runway 34 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में अभिनय के साथ अजय देवगन ने डायरेक्शन भी किया है। Runway 34 एक वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म है। रनवे 34 के निर्देशन और अभिनय दोनों को लेकर सुपरस्टार अभिताभ बच्चन ने अजय देवगन के लिए दिल छू लेने वाली बात कही है।

बिग बी ने अजय की जमकर की प्रशंसा

बिग बी ने अजय की जमकर की प्रशंसा

अजय देवगन के लिए अमिताभ बच्चन का प्रशंसा पत्र दिल को छू लेने वाला है। वहीं सुपस्टार की फिल्म Runway 34 को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। बॉलीवुड सुपस्टार अमिताभ बच्चन ने भी अजय देवगन के लिए प्रशंसा जमकर प्रशंसा की। उन्होंने अपने हाथ से लिखकर एक पत्र उन्हें भेजा है। जिसमें उन्होंने एक निर्देशक के रूप में अजय के स्किल की काफी प्रशंसा की है।

रनवे 34 में अजय का अभिनय अद्भुत

रनवे 34 में अजय का अभिनय अद्भुत

अमिताभ बच्चन ने अपने पत्र में लिखा- 'अजय, अजय, अजय, '34' का हिस्सा बनना और एक शानदार निर्देशक का उपहार प्राप्त करना एक बड़ा सम्मान है। आपका कार्य श्रेष्ठ है। जिस तरह से आपने सब कुछ एक साथ रखा है वह बस अद्भुत है।

अजय इससे भी बेतहर करने में सक्षम

अजय इससे भी बेतहर करने में सक्षम

बिग बी अपने पत्र में फिल्म में उनके प्रदर्शन को लेकर आगे लिखते हैं कि यह आपका सबसे अच्छा प्रदर्शन है। अमिताभ बच्चन कहते हैं कि लेकिन मुझे पता है कि और भी कई बेहतरीन होंगे। बधाई हो! यह पत्र सुपस्टार अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है,जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया पर सुपस्टार ने डाली पोस्ट

सोशल मीडिया पर सुपस्टार ने डाली पोस्ट

सुपस्टार अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पत्र को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा 'जब आपके निर्देशन में शानदार और उदार अमिताभ बच्चन आपके निर्देशन में काम करते हैं, तो यह एक ऐसा सम्मान होता है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। और जब वह प्रशंसा के हाथ से लिखे नोट में अपने हार्दिक शब्दों का उपयोग करता है तो यह भावनाओं को उत्तेजित करता है जो कृतज्ञता, शांत गर्व और संतुष्टि का एक प्रमुख मिश्रण हैं। धन्यवाद अमित जी!'

असल घटना पर आधारित है 'रनवे 34'

असल घटना पर आधारित है 'रनवे 34'

'रनवे 34' ने पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच उपलब्ध है। इस फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के साथ रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म असल घटना पर आधारित है। खराब मौसम एक प्लेन हादसे का शिकार हो जाता है। पायलट किन परिस्थितियों में हादसा टालने की कोशिश करता है फिल्म इसी पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+