इस फिल्म के एक सीन ने खराब कर दी थी अमिताभ बच्चन की हालत, 15 घंटे तक कमरे में छिपे रहे थे बिग बी
एक वक्त ऐसा भी आया, जब अमिताभ बच्चन को ऐसा सीन दे दिया गया, जिसे फिल्माने के लिए एक्टर अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकल सके।
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। इन्हीं शानदार फिल्मों में एक 'दीवार' फिल्म भी है। साल 1975 में आई इस फिल्म के डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। इतने साल पुरानी फिल्म का जुनून अब भी लोगों के सिर पर सवार होना इसके मास्टरपीस होने का सबूत है। इस फिल्म के डायलॉग्स ही नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन की कई यादें हैं, जो वो आज भी याद करके डर जाते हैं। इन्हीं में से एक चौंकाने वाला वाकया है, जब अमिताभ सेट पर जाने से पहले 15 घंटे अपने कमरे में ही छुप गए थे और बाहर ही नहीं निकले। ये एक शूट से पहले की बात है। अब उस शूट में ऐसा क्या था, जिसने महानायक को इतनी बुरी तरह से डरा दिया था। इस बात का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने किया है।

अमिताभ ने शेयर किया किस्सा
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' बेहद शानदार फिल्म थी। इस फिल्म के डायलॉग्स से लेकर गाने तक काफी मशहूर थे। फिल्म में उन्होंने विजय वर्मा नाम के शख्स का किरदार अदा किया था। इसी फिल्म का एक सीन था, जिसने अमिताभ बच्चन को इस कदर डरा दिया था कि वे इसे शूट करने के लिए अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकल सके।

सीन में क्या था?
अमिताभ बच्चन ने बताया कि 7 बजे ये शुरू हो चुका था और मैं अपने कमरे में रात 10 बजे तक बैठा रहा। मैं पूरे वक्त ये ही सोचता रहा कि सीन कैसे करूं। ये एक ऐसा कैरेक्टर था, जो भगवान में भरोसा नहीं करता था। इसमें उसे अपनी मां के लिए प्रार्थना करनी थी।

एक्टर ने किया खुलासा
जो शख्स भगवान पर विश्वास नहीं करता, उसे कैमरा के सामने अपनी बीमार मां के लिए भगवान से प्रार्थना करनी थी। लेकिन बता दूं कि मैं स्क्रिप्ट लिखने वाले को सलाम करता हूं। जिसने ये लाइन लिखी- आज खुश तो बहुत होंगे आप। क्या लाइन है ये। है कि नहीं।

शानदार थी एक्टर की फिल्म
बताते चलें कि अमिताभ बच्चन की ये शानदार फिल्म दीवार यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म है। फिल्म की कहानी दो भाईयों की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। एक भाई बड़ा होकर पुलिस अफसर बन जाता है, तो दूसरा गुंडा बनता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ-साथ शशि कपूर, नीतू सिंह, परवीन बॉबी और निरूपा रॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं।

'कुछ रोल मुश्किल होते हैं'
अमिताभ कहते हैं कि कलाकार जब कोई सीन करने वाले होते हैं तो कई बार उन्हें कुछ चीजों का सामना करना पड़ता है। कई बार कुछ सीन होते हैं, जो काफी मुश्किल होते हैं। आप इसे तुरंत नहीं कर सकते। इन्हें क्रैक करने के लिए कुछ वक्त चाहिये होता है।

'मैं बाहर ही नहीं जा सका"
एक्टर ने कहा कि दीवार में मेरे लिए ये सीन बहुत ही कठिन था और सुबह मैंने अपना मेकअप किया। सुबह-सुबह मैं अपने कंप्लीट लुक के साथ तैयार हो गया। इसके बाद डायरेक्टर यश चोपड़ा जी सेट पर आए और उन्होंने कहा कि चलो भाई, शॉट तैयार है। एक्टर बोले कि मेरा भरोसा करो, मैं बाहर जा ही नहीं सका।

'गुडबाय' को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की हाल ही में फिल्म 'गुडबाय' रिलीज हुई है। फिल्म में अमिताभ के साथ-साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications