Amitabh Bachchan ने किराए पर दिया अपना लग्जरी ऑफिस, हर साल होगी करोड़ों में कमाई
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम सक्सेसफुल एक्टर्स में शुमार है। वह अक्सर अपना पैसा प्रॉपर्टी में इंवेस्ट करते हैं। हाल ही में बिग बी ने अपना प्रतीक्षा बंगला बेटी श्वेता बच्चन को तोहफे में दिया था जिसकी वजह से बच्चन परिवार में खटपट की खबरें सामने आने लगी है। अब खबर है कि उन्होंने लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में बने ऑफिस को लीज पर दे दिया।
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्रॉपर्टी साजिद नाडियादवाला के ओशिवारा के पास है। जो कि 10,000 वर्ग फुट की है। ये डील लगभग 5 साल के लिए की गई है जो कि आने वाले साल 2024 से शुरू होगी। एक्टर को इसके लिए हर साल 2.07 करोड़ रुपये किराया मिलेगा जबिक 1.03 करोड़ बतौर सिक्योरिटी जमा की गई है।

अमिताभ बच्चन ने ओशिवारा में ये संपत्ति इसी साल अगस्त 2023 में कथित तौर पर 7.18 करोड़ रुपये में खरीदी थी। संपत्ति को तीन साल की लॉक-इन अवधि और 12 पार्किंग स्थल दिए गए हैं। कथित तौर पर, सौदे के लिए स्टांप शुल्क राशि 2.88 लाख रुपये है और इसका पूरा भुगतान 30 नवंबर 2023 को किया गया था। आपको बता दें कि, ऐसी कई बॉलीवुड हस्तियां है जो इसकी ऊंची कीमतों के कारण रियल एस्टेट में निवेश कर रही हैं।
इससे पहले बिग बी ने पिछले महीने मुंबई में अपनी कई लक्जरी अपार्टमेंट किराए पर देकर खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत में देखा गया। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। इसके अलावा उनका चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति 15 अब खत्म हो चुका है। वह अगली बार फिल्म कल्कि 2898 एडी में प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी के साथ दिखाई देंगे। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications