कौन है ये शख्स ? अमिताभ बच्चन या फिर उनके बेटे अभिषेक? यंग लुक की फोटो ने घुमाया लोगों का दिमाग
Kalki 2898 AD: साउथ के सुपरस्टार प्रभास इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म इन दिनों किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोर रही है। लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। फिलहाल फिल्म में मौजूद अमिताभ बच्चन की झलकियों को लेकर भी खूब चर्चाएं हो रही हैं।
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी'
जानकारी के अनुसार फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास के साथ साथ दीपिका पादुकोण और अभिताभ बच्चन भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में विलेन के किरदार में कमल हासन नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

अमिताभ बच्चन के लुक ने घुमाया लोगों का दिमाग
इस बीच फिल्म में अमिताभ बच्चन के लुक ने हर किसी का दिमाग घुमा दिया है। कई लोग तो इसे लेकर कन्फ्यूज दिख रहे हैं कि तस्वीर में अमिताभ बच्चन हैं या फिर उनके बेटे अभिषेक बच्चन। दरअसल इस तस्वीर में जो यंग लुक दिख रहा है, उसे लेकर लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं। हालांकि, अमिताभ बच्चन के इस लुक ने लोगों को काफी इम्प्रेस किया है और सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड कर रहा है।
फिल्म में अमिताभ बच्चन का यंग लुक
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अपने लुक को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं जो कि काफी अलग नजर आ रहा है। इस फिल्म की क्लिप में अपने अश्वथामा वाले किरदार के जरिए बिग बी ने सबको हैरान कर दिया है। इस इंट्रोड्यूसिंग टीजर में अमिताभ बच्चन के डायलॉग ने भी धूम मचा दी है।
सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
अमिताभ बच्चन का ये लुक सामने आनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर ने वीएफएक्स का इस्तेमाल करते हुए उनके यंग लुक को लेकर जो एक्सपेरिमेंट किया है वह हैरान करने वाला है।
क्या फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन
अमिताभ बच्च के इस यंग लुक की फोटो के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि डायरेक्टर ने उन्हें यंग दिखाने के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल किया है या फिर उनका यंगर वर्जन दिखाने के लिए फिल्म में उनके बेटे अभिषेक बच्चन को ही कास्ट किया गया है। ऐसे में लोग फिल्म मेकर्स से तरह तरह के सवाल कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने निभाया है अश्वथामा का किरदार
फिल्म के वीडियो क्लिप में अमिताभ बच्चन अपने अश्वथामा वाले किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सिर से लेकर पैर तक पट्टियों से लिपटे हुए हैं और शिवलिंग के पास बैठे हैं। इसके बाद एक बच्चा उन पर तीर चलाता है और फिर पेट में तीर लगने के बाद खून बहने लगता है। फिर वो बच्चा पूछता है- क्या तुम मर नहीं सकते? क्या तुम भगवान हो? कौन हो तुम? इसके बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं- द्वापर युग से मैं इस अवतार की प्रतीक्षा कर रहा हूं। द्रोणाचार्य का पुत्र, अश्वथामा।












Click it and Unblock the Notifications