अमिताभ बच्चन के परिवार पर आई बड़ी मुसीबत, क्या जया बच्चन ने किया फैमिली का ऐसा हाल? क्या है मामला?
Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी, एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। चाहे कोई इवेंट हो या मीडिया इंटरैक्शन, जया बच्चन का स्पष्ट और सीधा रवैया कई बार विवादों को हवा दे देता है।
जया बच्चन ने पैपराजी पर की गंदी टिप्पणी
खासकर पैपराजी कल्चर को लेकर जया बच्चन की नाराजगी किसी से छुपी नहीं है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फोटो जर्नलिस्ट्स के पहनावे पर टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद उनकी बात को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

बच्चन परिवार को पैपराजी करेंगे बॉयकॉट?
अब खबरें हैं कि पैपराजी समुदाय जया बच्चन और उनके परिवार को बॉयकॉट करने की तैयारी में है। यहां तक कि उनके नाती अगस्त्य नंदा की आने वाली फिल्म 'इक्कीस' को भी इसका असर झेलना पड़ सकता है।
बरखा दत्त से बातचीत में जया बच्चन ने जताई नाराजगी
-उनके सामने आ जाते हैं जिनके पास न तो मीडिया की ट्रेनिंग होती है और न ही शूट करने का कोई सलीका। वह इस बात से खासा परेशान होती हैं कि कुछ लोग अजीब-अजीब जगहों से उन्हें रिकॉर्ड करने की कोशिश करते हैं।
-जया बच्चन ने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा था कि वह एक सम्मानित पत्रकार थे और मीडिया का हिस्सा होने के बावजूद वह कभी भी ऐसे व्यवहार को सही नहीं मानतीं। जया बच्चन ने पैपराजी के शिक्षा और पेशेवर बैकग्राउंड पर भी सवाल उठाए थे।
-जया बच्चन ने पैपराजी के लिए कहा था- बाहर ड्रेनपाइप जितनी टाइट, गंदी पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लिए ये लोग सोचते हैं कि सिर्फ फोन होने से किसी की भी तस्वीर ले लेना उनका हक है। किस तरह के लोग हैं ये और कहां से आते हैं? उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और दोनों पक्षों में खटास और बढ़ गई थी।
क्या बच्चन फैमिली को बैन कर देगी पैपराजी?
-जया बच्चन के इस विवादित बयान ने पैपराजी समुदाय को आहत किया है। मशहूर फोटो जर्नलिस्ट वरिंदर चावला ने कहा है कि एक बार अमिताभ बच्चन ने एक फैन पर नाराजगी दिखाई थी लेकिन सम्मान के चलते पैपराजी ने वह वीडियो कभी शेयर नहीं किया।
-फोटो जर्नलिस्ट वरिंदर चावला ने खुलासा किया कि वह और उनकी पूरी टीम जया बच्चन के इस खराब बर्ताव के चलते पूरे बच्चन परिवार की कवरेज को बंद करने पर विचार कर रही है।
-फोटो जर्नलिस्ट ग्रुप की तरफ से ये सवाल उठाया गया कि जया बच्चन को ये समझना चाहिए कि हर कोई पैपराजी नहीं होता, कुछ यूट्यूबर्स, व्लॉगर और फैन भी कैमरा लेकर खड़े रहते हैं। ऐसे में सबको एक ही नजर से देखना ठीक नहीं है।
क्या अगस्त्य नंदा की फिल्म को होने वाला है नुकसान?
-हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में पॉपुलर पैपराजी पल्लव पालीवाल ने कहा कि जया बच्चन का बयान काफी निराशाजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' रिलीज होने वाली है तो अगर पैपराजी प्रमोशन कवर करने ही न आएं, तब क्या होगा?
-पैपराजी का कहना है- दिन-रात मेहनत करने वाले लोगों को उनके लुक की वजह से जज करना सही नहीं है। आज की जेनरेशन का मीडिया हम हैं। क्या बिना पैप्स के वो फिल्म को प्रमोट कर पाएंगी?
क्या अमिताभ बच्चन को होगी परेशानी?
-जानकारी के अनुसार जया बच्चन की इस हरकत के चलते उनके पति अमिताभ बच्चन और पूरे परिवार को एक बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। जया बच्चन के विवादित बयान के बाद से पैपराजी समुदाय उनके काफी नाराज हो गया है।
-वहीं आगामी 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के मौके पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर पूरे बच्चन परिवार में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है।
-हालांकि अब पैपराजी के बच्चन परिवार को बैन करने वाली बात के सामने आने के बाद से फिल्म 'इक्कीस' के प्रमोशन को होने वाले नुकसान को झेलना पड़ सकता है। आपको बता दें कि अब तक इस पूरे मामले पर अमिताभ बच्चन का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications