अमिताभ बच्चन से सुबह 5.30 बजे हो गई 'ऐसी गलती', फिर मांगनी पड़ी माफी, ये क्या कर बैठे बिग बी?
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी निरंतर मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं। 83 वर्ष की उम्र में भी वह हर दिन ब्लॉग लिखकर अपने फैंस से रूबरू होते हैं और उन्हें Extended Family कहकर संबोधित करते हैं।
अमिताभ बच्चन से हुई कौन सी गलती?
वहीं हाल ही में अमिताभ बच्चन से एक ऐसी गलती हो गई है जो शायद ही कभी पहले हुई हो और इसके लिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है। अमिताभ बच्चन इन दिनों 12-12 घंटे की शूटिंग कर रहे हैं। कई बार तो रात भर काम करने की नौबत आ जाती है।

सुबह 5:30 बजे तक शूटिंग कर रहे थे बिग बी
ऐसे ही एक दिन अमिताभ बच्चन सुबह 5:30 बजे तक शूटिंग में व्यस्त रहे और इसी भागदौड़ में अपना रोज का ब्लॉग अपडेट करना ही भूल गए थे। अपने 10-11 दिसंबर के लेटेस्ट ब्लॉग में उन्होंने इस बात का जिक्र किया था।
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात
अमिताभ बच्चन ने लिखा था- सुबह 5:30 बजे तक काम करता रहा और भूल ही गया कि ब्लॉग पर कुछ जरूरी काम और जवाब देने थे। इसलिए माफी और खेद लेकिन एक्सटेंडेड फैमिली के लिए कभी पछतावा नहीं।
'जिस युद्ध को लड़ना है, उसकी चर्चा न करें'
-इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा- जिस युद्ध को लड़ना होता है, उसकी चर्चा न करना ही युद्ध का पहला नियम है। ये खास नोट उनके मौजूदा काम के दबाव और मानसिक स्थिति का इशारा करता है।
-कुछ समय पहले ही अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग में लिखा था कि लगातार काम करने की वजह से उनका शरीर थक चुका है और मन किसी भी काम को करने के लिए तैयार नहीं हो रहा। उन्होंने लिखा था- बीते दिनों की यादें अभी भी ताजा हैं। शरीर और मन बिल्कुल जवाब नहीं दे रहा। काम करने का मन नहीं पर कहते हैं ना कि शो मस्ट गो ऑन।
https://www.tumblr.com/srbachchan/802633971650428928/day-6512
धर्मेंद्र के निधन के बाद से टूट चुके हैं अमिताभ बच्चन
-अमिताभ बच्चन का ये ब्लॉग धर्मेंद्र के निधन के 5 दिन बाद आया था। पिछले कुछ सप्ताह उनके लिए बेहद मुश्किल रहे थे। एक-एक करके कई करीबी लोग दुनिया छोड़कर चले गए थे जिनमें धर्मेंद्र भी शामिल थे।
-धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की दोस्ती और पेशेवर रिश्ता बेहद खास था। उन्होंने साथ में 'शोले', 'चुपके चुपके','राम बलराम', 'नसीब', 'गुलामी', 'हम कौन हैं' और 'बंटवारा' जैसी कई हिट फिल्में दी थीं।
अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अमिताभ बच्चन इस समय टीवी के पॉपुलर रिएलिटी क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति के शूट में व्यस्त चल रहे हैं। इसके अलावा उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी लाइन में हैं जिनमें 'रामायण पार्ट 1', 'कल्कि 2' और 'जमानत एंड जस्टिस फॉर ऑल' जैसी फिल्में शामिल हैं। आपको बता दें कि 83 साल की उम्र में भी सिनेमा के प्रति उनकी एनर्जी और समर्पण उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications