क्या मजबूरी में हुई अमिताभ बच्चन और जया की शादी? पिता की एक जिद ने आनन-फानन में कराया सबकुछ और फिर...
Amitabh Bachchan Jaya Anniversary: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का रिश्ता आज भी उसी मजबूती के साथ खड़ा है, जितना कि पहले था। कई कपल इस पावर कपल को रिश्ते की मिसाल मानते हैं। वो बात और है कि सुपरस्टार के बेटे और बहू के बीच खटपट की खबरें पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में हैं। जया और अमिताभ बच्चन की शादी साल 1973 में हुई थी। मगर क्या आप जानते हैं कि दोनों ने आनन-फानन में की थी?
अमिताभ बच्चन ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि अपनी काया से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्टर पर लड़कियां फिदा थीं। एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां उनसे शादी करने को बेताब थीं। मगर इन हुस्न परियों को छोड़ सुपरस्टार का दिल जया बच्चन पर आया।

जया बच्चन ने अमिताभ को जब पहली नजर में देखा तो उनपर दिल हार बैठीं। फिर क्या था... वक्त के साथ दोनों का प्यार भी परवान चढ़ने लगा। जया और अमिताभ बच्चन एक दूसरे को डेट करने लगे। मगर दोनों को जल्दी घर नहीं बसाना था। दोनों वक्त लेकर शादी करना चाहते थे, फिर ऐसी क्या मजबूरी थी, जो अमिताभ बच्चन और जया ने सिर्फ 2 दिनों के अंदर आनन-फानन में शादी रचाई, चलिये जानते हैं।
1970 का समय था, जब जया बच्चन और अमिताभ बच्चन का प्यार परवान चढ़ा। एक्ट्रेस ने उन्हें एक फिल्म इंस्टीट्यूट में दिखा और बस फिर उनपर दिल हार बैठीं। अमिताभ बच्चन को भी जया से प्यार हो गया था। हालांकि एक्टर को तब वो फेम नहीं मिला था मगर लड़कियां उनपर मरती थीं।
लगातार 10 फिल्में फ्लॉप होने के बाद अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री छोड़ देना चाहते थे। मगर फिर कुछ ऐसा हुआ कि उनकी जिंदगी ही बदल गई। दरअसल, 1973 में एक्टर की फिल्म जंजीर सुपर-डुबरहिट हुई और बस यहीं से उनके करियर को पंख मिल गए। अमिताभ बच्चन इस खुशी को जया के साथ लंदन जाकर मनाना चाहते थे।
मगर यहां एक रुकावट आ गई। दरअसल, एक्टर के पिता हरिवंशराय बच्चन को ये बात कतई मंजूर नहीं थी कि दोनों लंदन जाएँ वो भी बिना शादी के। ऐसे में पिता ने कहा कि बेशक वो लंदन जाएं मगर इससे पहले किसी भी हाल में शादी कर लें।
बस फिर दोनों को आनन-फानन में 3 जून साल 1973 को शादी करनी पड़ी। अमिताभ ने जया की मांग में सिंदूर भरा और सिर्फ दो दिनों में ही वे इक दूजे के हो गए। अब कपल को साथ में 50 सालों से भी ज्यादा हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications