Amitabh Bachchan के घर पर है सोने का 'Commode', टॉयलेट सेल्फी हुई वायरल, सामने आया 'जलसा' का ऐसा सच
Amitabh Bachchan: सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स का दौर कभी थमता नहीं है। इन दिनों 2016 Throwback Trend ने इंस्टाग्राम और X हैंडल पर धूम मचा रखी है, जहां लोग साल 2016 की यादें ताजा कर रहे हैं और पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस ट्रेंड में अब बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा भी शामिल हो गए हैं।
विजय वर्मा ने शेयर की 2016 की फोटो
विजय वर्मा ने अपने करियर के उस खास साल की झलक दिखाई है, जिसने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी थी। आपको बता दें कि साल 2016 विजय वर्मा को अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला था।

विजय वर्मा के करियर का टर्निंग प्वाइंट
विजय वर्मा के लिए साल 2016 सिर्फ एक साल नहीं बल्कि एक मील का पत्थर था। इसी साल उन्हें फिल्म पिंक में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था।
अमिताभ बच्चन का सोने का कोमोड
फोटोज शेयर करते हुए विजय वर्मा ने लिखा है- 2016 मेरे लिए एक तरह से माइलस्टोन था। मुझे शानदार कास्ट और क्रू के साथ फिल्म 'पिंक' में अमिताभ बच्चन और शूजीत सरकार के साथ काम करने का मौका मिला था। मैं उस साल क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से मिला और बिग बी के घर गोल्डन टॉयलेट के साथ सेल्फी भी ली थी।
'गोल्डन टॉयलेट' के साथ विजय वर्मा की वायरल सेल्फी
-विजय वर्मा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली फोटो अमिताभ बच्चन के घर जलसा की है। इस तस्वीर में विजय वर्मा गोल्डन टॉयलेट सीट (Commode) के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।
-शेरवानी पहने हुए विजय वर्मा मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं और उनका ये मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
अमिताभ बच्चन का जलसा: शाही ठाठ और पारिवारिक गर्माहट का संगम
अमिताभ बच्चन का मुंबई स्थित बंगला जलसा सिर्फ एक घर नहीं बल्कि बॉलीवुड की विरासत का प्रतीक है। बिग बी अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपने घर की झलक दिखाते रहते हैं।
जलसा में क्या-क्या है खास?
-फर्श से छत तक खिड़कियां, भव्य झूमर, विंटेज फर्नीचर, बारोक शैली की कलाकृतियां और लकड़ी की साज-सज्जा इस घर को शाही अंदाज देती हैं।
-घर की दीवारों पर सजी पारिवारिक तस्वीरें जलसा को बेहद व्यक्तिगत और भावनात्मक स्पर्श देती हैं।
-बंगले में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के लिए अलग-अलग स्टडी रूम, एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो, होम थिएटर और सुसज्जित जिम मौजूद है।
-घर के पीछे बना शांत बगीचा परिवार के साथ समय बिताने और खास मौकों के लिए इस्तेमाल होता है।
-आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन का घर जलसा हर रविवार फैंस के लिए खुला रहता है, जहां अमिताभ बच्चन उनसे मिलते हैं, ये परंपरा पिछले तीन दशकों से चली आ रही है।
जलसा का ऐतिहासिक महत्व
ये बंगला अमिताभ बच्चन को फिल्म सत्ते पे सत्ता की सफलता के बाद उपहार में मिला था और आज ये बॉलीवुड इतिहास का अहम हिस्सा है। इस आलीशान बंगले में अमिताभ बच्चन के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय, पोती आराध्या बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन, नाती अगस्त्य नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications