Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या सच में Amitabh Bachchan की बिगड़ी तबीयत? करीबी ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया अब कैसे हैं बिग-बी

Amitabh Bachchan Health: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक्टर की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बिग बी की एंजियोप्लास्टी कराई गई। अब इस खबर से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्जरी के कुछ घंटों बाद अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, "हमेशा ग्रेटिट्यूड।" एक्टर की बिगड़ी तबीयत की खबर सुनने के बाद उनके तमाम फैंस को चिंता सताने लगी। इस बीच उनके करीबी सुत्र ने एक बड़ा खुलासा किया है।

Amitabh Bachchan

India.Com की रिपोर्ट के मुताबिक, करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि "बच्चन की तबीयत ठीक है और वह अपने घर जलसा में हैं। वह बिल्कुल ठीक महसूस कर रहे हैं और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है।'' यहां तक सूत्र ने एक्टर के अस्पताल की खबर को फर्जी बताया और कहा कि इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है।

बता दें कि, 81 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वहीं वह फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। इससे पहले एक्टर ने जानकारी दी थी कि उन्होंने अपने हाथ की सर्जरी कराई है। बिग-बी ने खुद अपने व्लॉग में तस्वीरें शेयर की थी। हालांकि सर्जरी के बावजूद अमिताभ बच्चन काम करना जारी रखा।

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म गणपत में देखा गया था। जिसमें उनके अलावा टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म कल्कि 2898- एडी में नजर आएंगे। जो कि 9 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+