रेखा और जया बच्चन नहीं, इस लड़की के प्यार में दीवाने थे अमिताभ बच्चन, दोस्त ने खोली थी पोल और फिर जो हुआ......

Amitabh Bachchan First Love: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन की लव स्टोरी तो हर कोई जानता है। यहां तक कि अमिताभ बच्चन के साथ हिंदी फिल्मों की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा के अफेयर को लेकर भी अब तक कई किस्से लोगों के सामने आ चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रेखा और जया बच्चन से पहले भी बिग बी को एक लड़की से बहुत प्यार हुआ था।

अमिताभ बच्चन का पहला प्यार
आपको बता दें कि कोलकाता में रहने के दौरान अमिताभ बच्चन एक लड़की के प्यार में पागल हो गए थे। वो लड़की ही अमिताभ बच्चन का पहला प्यार थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रिटिश कंपनी आईसीआई (ICI) में काम करने वाली एक महाराष्ट्रीयन लड़की से बिग बी को बेइंतेहा प्यार हो गया था। दोनों उस समय कोलकाता में ही नौकरी करते थे।

amitabh bachchan

बिग बी के खास दोस्त ने किया था खुलासा
अमिताभ बच्चन के एक खास दोस्त दिनेश कुमार ने उनके इस प्यार के बारे में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि कोलकाता में रहने के दौरान ही बिग बी को उस लड़की से प्यार हो गया था। हालांकि बिग बी के दोस्त ने लड़की का नाम मीडिया के सामने बताने से साफ मना कर दिया था।

कोलकाता में रहने के दौरान बिग बी को हुआ था प्यार
बिग बी के दोस्त ने बताया था- उस समय अमिताभ बच्चन को 1500 और उस लड़की को 400 रुपए महीना सैलरी मिलती थी। अमिताभ बच्चन उससे शादी भी करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बनी तो बिग बी नाराज होकर नौकरी और कोलकाता, दोनों छोड़कर मुंबई आ गए थे। ऐसे में उनकी 26 दिन की सैलरी भी काट ली गई थी।

उस लड़की से शादी करना चाहते थे बिग बी
दोस्त ने बताया था कि बाद में उस लड़की ने बांग्ला फिल्मों के एक फेमस एक्टर से शादी कर ली थी। बिग बी के ये दोस्त दिनेश कुमार ब्लैकर एंड कंपनी में तीन साल तक अमिताभ बच्चन के साथ काम करते थे। दिनेश के मुताबिक उस लड़की ने अमिताभ बच्चन को उस बंगाली एक्टर के लिए धोखा नहीं दिया था। बल्कि वो भी बिग बी से प्यार करती थी लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते लड़की की शादी अमिताभ बच्चन से नहीं हो पाई थी।

ब्रेकअप के बाद नाराज होकर मुंबई आ गए थे बिग बी
बिग बी के ऑफिस के उस समय के दोस्त दिनेश कुमार के मुताबिक, ये प्यार कई सालों तक चला था। दोनों की पहली मुलाकात कोलकाता के एक थिएटर में प्ले देखने के दौरान हुई थी। दोनों में प्यार तो हुआ लेकिन शादी नहीं हो पाई। दोस्त ने बताया था कि अमिताभ ने उस लड़की से कई बार शादी के लिए बात की थी लेकिन वह हर बार टाल जाती थी। आखिरी बार साल 1968 में उस लड़की ने बिग बी के शादी के प्रपोजल को टाल दिया था। अंत में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इससे सबसे ज्यादा धक्का अमिताभ बच्चन को लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+