90 करोड़ रुपए के कर्जदार हो गए थे अमिताभ बच्चन, बैंकरप्ट के बाद हुआ था ऐसा हाल, लोगों से मांगी थी मदद लेकिन...
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा मेंबने रहते हैं। प्छले कुछ समय सेऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर पूरा बच्च्न परिवार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग अमिताभ बच्चन के बारेमें भी कई तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।
करोड़ों रुपए के कर्जदार हो गए थे अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक समय पर करोड़ों रुपए के कर्जदार हो गए थे। अपनी दमदार पर्सनैलिटी और शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले अमिताभ बच्चन एक समय पर कर्ज चुकाने के डर से घर से बाहर तक नहीं निकल पाते थे। बिग बी अपनी एबीसीएल कपंनी के कारण काफी परेशानियों से गुजरे थे।

बिग बी की एबीसीएल कंपनी
बिग बी की एबीसीएल कंपनी फिल्म प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। अमिताभ बच्चन को इस कंपनी से ढेरों उम्मीदें थीं लेकिन ये कंपनी उनके उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाई थी। ऐसे में बिग बी को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था और दिवालिया होने तक की नौबत आ गई थी।
फिल्म 'मृत्युदाता' के कारण डूब गई थी कंपनी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन की कपंनी फिल्म 'मृत्युदाता' के चलते डूब गई थी। कहा जाता है कि फिल्म मृत्युदाता बॉक्स ऑफिस पर बुरे तरीके से फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में कंपनी को खूब नुकसान हुआ था। इसके बाद ही अमिताभ बच्चन को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। बाद में अमिताभ बच्चन की इस कंपनी ने जिस भी फिल्म में पैसा लगाया वह बुरे तरीके से पिटने लगी थी। आखिरकार अमिताभ बच्चन को ये कंपनी बंद करनी पड़ी थी।
अमिताभ बच्चन पर था 90 करोड़ रुपए का कर्ज
अमिताभ बच्चन ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी लाइफ के सबसे खराब वक्त का जिक्र करते हुए बताया था कि एक समय पर वह बैंकरप्ट हो गए थे। वीर सांघवी को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- एक समय पर मेरी सारी संपत्तियां कुर्क कर दी गई थीं। मैं लगभग 90 करोड़ रुपये का कर्जदार हो गया था।
अमिताभ बच्चन के प्रति लोगों का बर्ताव बदल गया था
बिग बी ने कहा था- जो लोग कल तक मेरी कंपनी से जुड़ने के लिए उत्साहित नजर आते थे, उनका बर्ताव अचानक ही बदल गया था। उनका मेरे साथ दुश्मनी वाला रवैया हो गया था। वह लोग मुझे अपमानित करने लगे थे। यहां तक कि कर्ज देने वाले लोग दरवाजे पर आकर अपशब्द बोलते थे और धमकियां देते थे।

सरकारी संस्थाओं और बैंक से जमकर लिया था लोन
बिग बी ने बैंकरप्ट होने के बारे में बताते हुए कहा था- कुछ कर्ज हमने सरकारी संस्थाओं जैसे प्रसार भारती और दूरदर्शन से लिया था। कुछ कर्ज बैंक से और कुछ पर्सनल लोन भी लिए थे। इसके अलावा मैंने और जया ने गलती से पर्सनल गारंटी भी दे दी थी। उस वक्त किसी ने हमें अच्छे से आर्थिक सलाह नहीं दी थी और ऐसे में हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई थी।
धीरूभाई अंबानी ने की थी बच्चन परिवार की मदद
जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन की कंपनी नुकसान में चल रही थीं। ऐसे में कई बार अमिताभ बच्चन को अपनी कंपनी को बचाने के लिए लोन लेना पड़ा था। धीरे-धीरे वह 90 करोड़ रुपए के कर्जदार हो गए थे। उनका बैंक अकाउंट पूरा खाली हो गया था। इस समय अमिताभ बच्चन की सबसे ज्यादा मदद मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी ने की थीं। यही कारण है कि अंबानी और बच्चन परिवार के रिश्ते बहुत ही खास हैं।
'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट करने के बाद बदले थे हालात
वहीं इस बुरे दौर में अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर यश चोपड़ा ने फिल्म 'मोहब्बते' ऑफर की थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके अलावा इसी समय अमिताभ बच्चन को टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी होस्ट करने के लिए कहा गया था। इस शो के चलते अमिताभ बच्चन की अच्छी कमाई होने लगी थी और वह इस कर्जे से बाहर निकल पाए थे।












Click it and Unblock the Notifications