ICU में भर्ती हुए Amitabh Bachchan? अब कैसी है महानायक की तबीयत? फैंस कर रहे एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमिताभ बच्चन की हेल्थ अचानक काफी बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। आपको बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने खुद अपने फैंस को अस्पताल के अंदर ICU में भर्ती होने की बात बताई है, जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।
क्या हुआ महानायक अमिताभ बच्चन को?
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की उम्र फिलहाल 83 साल है। बढ़ती उम्र की वजह से बिग बी पिछले कुछ समय से हेल्थ की कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में उन्हें बार बार जांच के लिए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।

ICU में एडमिट हुए अमिताभ बच्चन
फिलहाल अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को खुद बताया है कि वह हाल ही में अस्पताल के ICU में एडमिट थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी हेल्थ का पूरा अपडेट लोगों के साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने आज यानी 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को अपने आधिकारिक ब्लॉग पर इस खबर की पुष्टि की है जिसे जानने के बाद फैंस की सांसे थम गई हैं।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखी ऐसी बात
-अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद फिलहाल अमिताभ बच्चन अपने घर जलसा में आराम कर रहे हैं और जल्द ही रिकवर होने की कोशिश कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है- अस्पताल में सर्जरी के दौरान और ICU में, डॉक्टरों व चिकित्सा कर्मचारियों की देखरेख में रहने के बाद, अब डिस्चार्ज और घर वापसी हुई है।
-बिग बी ने ये भी बताया कि अस्पताल से घर लौटने के बाद का ये शुरुआती समय शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से काफी कठिन और दर्द भरा होता है। हालांकि वह अब धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं। फैंस इस खबर के सामने आने के बाद से अपने फेवरेट एक्टर की हेल्थ को लेकर काफी परेशान हो गए हैं।
अमिताभ बच्चन क्यों पहुंचे थे अस्पताल?
बिग बी ने अपने ब्लॉग में इस बात को पूरी तरह सीक्रेट रखा है कि उन्हें किस बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था या फिर उनकी कोई सर्जरी हुई थी या नहीं। उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में लगातार प्रार्थना करने वाले और सोशल मीडिया पर प्यार भेजने वाले अपने करोड़ों फैंस का दिल से धन्यवाद किया है। अमिताभ बच्चन ने फैंस से कहा है कि वह जल्द ही ठीक होकर स्क्रीन पर वापसी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
