'पहले मारी गोली, फिर किया भांगड़ा' चमकीला के चश्मदीद ने हत्यारों को लेकर किया खुलासा, बताया क्या-क्या हुआ

Amar Singh Chamkila: निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत की भूमिका निभाई है। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने के बाद अब दोनों की हुई हत्या के मामले में सालों बाद कई बड़े खुलासे हो रहे हैं।

अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत की हत्या साल 1988 में हुई थी। हालांकि आ तक ये केस अनसुलझा हुआ है। किसी को नहीं पता आखिर किन हत्यारों ने दोनों की गोली मारकर हत्या की थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चमकीला के सेकरेटरी मंकू ने इस मामले से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताई जो हैरान कर देने वाली थीं।

Amar Singh Chamkila

मंकू ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जिस दिन चमकीला और अमरजोत की हत्या हुई थी उस दिन वहां क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि, 'चमकीला को उनके आखिरी शो के लिए 8000 रुपये दिए गए थे। इसलिए मैंने उन्हें शो से पहले खाना खाने के लिए छोड़ दिया था और बाकी तैयारी देखने के लिए मंच पर चला गया। सबकुछ जांच परखने के बाद मैंने चमकीला को आवाज देते हुए कहा कि सब ठीक है आ जाओ।'

मंकू ने आगे कहा कि, उस भीड़ में ही हत्यारे मौजूद थे वो चमकीला को रास्ते या फिर स्टेज पर भी मार सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अगर वो स्टेज पर गोली चलाता तो शायद मुझे भी लग सकती थी। लेकिन जैसे ही चमकीला अपनी कार से उतरा वह किसी फिल्मी सीन की तरह था और मैंने जोर से कहा ताली बजाओ चमकीला आया है। इसके बाद मैंने जोर गोली की आवाज सुनी। मैंने चारों तरफ देखा तो कोई गिरा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद मैं स्टेज पर जा गिरा और कुर्सी के बीच फंस गया। इस दौरान मैंने देखा कि वहां तीन आदमी एकसाथ भांगड़ा कर रहे थे और चमकीला को गाली दे रहे थे।

मंकू ने आगे बताया कि उन्होंने चमकीला के पास एक खत देखा था जो कि उन लोगों ने रखा था। उस वक्त वो खत पूरी तरह से खून से लथपथ था मैंने कोशिश की लेकिन उसमें कुछ भी नहीं समझ में आया। इस घटना के बाद वह लोग वहां से फरार हो गए थे। मैंने खुद चमकीला का शव वहां से उठाया था। बता दें कि, फिल्म अमर सिंह चमकीला को काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। 11 अप्रैल को ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+