आमिर खान और अल्लू अरविंद बनाएंगे बॉलीवुड की हजार करोड़ी फिल्म, 'गजनी 2' पर दिया बड़ा अपडेट
साल 2008 में आमिर खान की फिल्म गजनी आई थी। इसे ए आर मुरुगदास ने डारेक्ट किया था। गजनी उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। इसे अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म को दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया। इसके कुछ सीन अब मीम के रूप में सामने आते हैं। इस फिल्म की रिलीज के बाद से दर्शक दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।
हाल ही में गजनी के प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद मुंबई में नाग चैतन्या की फिल्म तंडेल के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। वहां उन्होंने बताया कि वो 1000 करोड़ की फिल्म बनाना चाहते हैं। अल्लू ने कहा, मैं आमिर खान के साथ 1000 करोड की फिल्म बनाना चाहता हूं। शायद वो फिल्म गजनी 2 हो। इसके बाद से आमिर और गजनी के फैंस काफी एक्साइटेड भी हो गए हैं।

ये पहली बार नहीं है कि गजनी 2 को लेकर अपडेट आया हो। कुछ समय पहले सूर्या ने भी इस फिल्म के बारे में बाताया था। पिंकविला के इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, गजनी 2 का आइडिया लेकर अल्लू अरविंद सर मेरे पास आए थे। उन्होंने मुझसे पूछा था कि क्या ये पॉसिबल है। मैंने भी हामी भर दी थी। बातचीत शुरू हुई थी और प्रोसेस भी शुरू हुआ। ये फिल्म बन सकती है। हालांकि देखने वाली बात ये है कि गजनी 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कब होती है। इसमें एक्टर और डायरेक्टर कौन होता है। फिलहाल एआर मुरुगादास सलमान खान के साथ सिकंदर की शुटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म ईद पर रिलीज होगी। सलमान और ए आर इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। सलमान के जन्मदिन पर टीजर रिलीज किया गया था। वहीं, आमिर खान सितारे जमीन पर की शूटिंग कर रहे हैं। ये उनकी तारे जमीन पर का सीक्वल है। इसमें आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications