Allu Arjun की फिल्म पुष्पा 2 की टली रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, क्या है वजह?

Pushpa 2 Release Date Change: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लंबे समय से अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में थे। फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच अब खबर आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 इस साल 14 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब किसी वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब मेकर्स ने जानकारी दी है कि आखिर कब अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Allu Arjun

अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी थी कि फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। एक्टर ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट 6 दिसंबर 2024 लिखी है। अब फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर टलने की वजह बताई है।

मैत्री मूवी मेकर्स ने X पर पोस्ट शेयर करके लिखा, 'पुष्पा 2 द रूल इंडियन फिल्म्स की सबसे ज्यादा अपेक्षित फिल्मों में से एक है। पुष्पा: द राइज की सक्सेस के बाद से बेहतरीन देने की जिम्मेदारी हमारी बढ़ गई है। हम बिना रुके और थके फिल्म पूरा करने और समय पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कुछ बचे हुए शूट और पोस्ट प्रोडक्शन के काम की वजह से फिल्म 15 अगस्त 2024 को थिएटर में रिलीज नहीं हो पाएगी।'

हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं कि मेकर्स इतनी देर में क्यों फिल्म लेकर आ रहे हैं। हालांकि, इस बीच कई फैंस ऐसे भी हैं, जो नई रिलीज डेट से भी काफी खुश हैं। खैर अब ये फिल्म इस साल 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। देखना होगा कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस को कितनी पसंद आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+