'आदिपुरुष' के रिलीज के साथ ही खुला अल्लू अर्जुन का थिएटर, AAA Cinemas में जान लें टिकट्स की कीमत

Adipurush At AAA Cinemas: फिल्म 'आदिपुरुष' के रिलीज होने का लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे था। आज ये फिल्म रिलीज हो चुकी है और लोग इसे थिएटर्स में देखने के लिए पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म की दमदार एडवांस बुकिंग पहले से ही हो चुकी थी। वहीं आज सुबह से ही लोग लंबी कतारों में खड़े होकर फिल्म को देखने का इंतजार करते नजर आ रहे थे। अब तक फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि लोगों को फिल्म का वीएफएक्स बहुत ही कमजोर लगा है।

अल्लु अर्जन का खोला थिएटर
प्रभास, कृति सेनन और हनुमान जी के लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन रावण बने सैफ अली खान लोगो का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। रावण के लुक को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आपको बता दें कि कमाई के मामले में फिल्म पहले ही जबरदस्त प्रॉफिट कर चुकी है। रिलीज के पहले प्रभास की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। इसी बीच इस फिल्म के रिलीज से ठीक एक दिन पहले ही साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया है जिसकी उन्होंने खुद ही अपने आधिकारिक सोशल अकाउंट पर जानकारी दी है।

aaa cinemas

थिएटर का नाम रखा गया है AAA Cinemas
अल्लू अर्जुन के इस थिएटर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। तेलुगू फिल्मों के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन ने अमीरपेट में एक नया थिएटर खोला है, जिसे लेकर न सिर्फ उनका बल्कि उनके फैंस का उत्साह भी देखने लायक है। अल्लू अर्जुन के इस थिएटर का नाम AAA Cinemas रखा गया है। इस थिएटर में पहली फिल्म प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रीनिंग हो रही है। इस फिल्म के 2डी और 3डी स्क्रीनिंग के लिए अलग-अलग कीमतों के साथ टिकट्स बेची जा रही हैं।

बिक रही हैं महंगी टिकट्स
अल्लू अर्जुन के एएए सिनेमाज की टिकट्स बाकी थिएटरों के मुकाबले ज्यादा लेकिन इस मूवी हॉल के फिचर्स बहुत ही शानदार हैं। बुक माइ शो के अनुसार अल्लू अर्जुन के थिएटर में 2डी स्क्रीन पर 'आदिपुरुष' के लिए टिकट की कीमत 295 रुपए है जबकि 3डी स्क्रीन के टिकट की कीमत 325 रुपए है।

ग्रैंड इवेंट में किया गया थिएटर का उद्घाटन
एएए सिनेमाज हॉल फिल्म देखने वालों को एक ग्रैंड एक्सपीरियंस दे रहा है। आपको बता दें कि गत 15 जून को खुद अल्लू अर्जन ने अपने एएए सिनेमाज का ग्रैंड लॉन्च इवेंट के जरिए उद्घाटन किया। एएए सिनेमाज एक स्पेशल हॉल है जो आपको हाई क्वालिटी विजुअल एक्सपीरिंयस देगा। यहां का 3डी स्क्रीन भी बहुत शानदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+