पहली बार खूंखार अवतार में दिखे Allu Arjun, इससे पहले नवाजुद्दीन और अक्षय कुमार भी उड़ा चुके हैं होश

Allu Arjun Pushpa 2 look: अल्लु अर्जुन का खतरनाक लुक चर्चा में बना हुआ है। इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय कुमार भी अचानक अलग अवतार में आकर फैंस को हैरान कर चुके हैं। आइये जानते हैं उनके इन रोल्स के बारे में...

Pushpa 2

Allu Arjun look: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के पोस्टर ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन से पहले फैंस को जो तोहफा दिया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, कम ही है। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर ने अपने लुक से लोगों के होश उड़ाए हों।

अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' में अपने अलग और खतरनाक लुक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पोस्टर रिलीज होने के बाद से फिल्म को लेकर बज और भी ज्यादा बन गया है। हर तरफ अल्लू अर्जुन के नए लुक की चर्चा हो रही है।

चर्चा में अल्लू अर्जुन का खतरनाक लुक
अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 में चूड़ियां, अंगूठी और कई सारे नेकलेस पहने दिख रहे हैं। एक्टर का ऐसा लुक इससे पहले कभी नहीं देखा गया। अल्लू अर्जुन ट्रेडिशनल ड्रेस पहने काफी खतरनाक लग रहे हैं। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब फैंस के चहेते किसी एक्टर ने अपने लुक से फैंस को शॉक किया हो। इससे पहले भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय कुमार ने अपने खतरनाक लुक से लोगों की रातों की नींदे हराम की हैं।

 Allu Arjun

नवाजुद्दीन के लुक ने किया हैरान
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बात की जाए, तो हाल ही में एक्टर की अपकमिंग फिल्म हड्डी का पोस्टर रिलीज हुआ था। इस पोस्टर में नवाज का जो अवतार दिखा, उसने लोगों के होश उड़ा दिए। जी हां! इस अवतार में नवाजुद्दीन को पहचान पाना भी मुश्किल था। फिल्म में ट्रांसजेंडर महिला का रोल प्ले कर रहे नवाजुद्दीन ने फिल्म में अपने फर्स्ट लुक से सबको हैरान कर दिया था।

Nawazuddin Siddiqui

ट्रांसजेंडर किरदार में दिखे नवाजुद्दीन
हड्डी में ट्रांसजेंडर के किरदार में नवाज बेहद अलग लग रहे थे। ग्रे कलर के शिमरी गाउन और बोल्ड मेकअप में नवाजुद्दीन का लुक बेहद दमदार लग रहा था। एक बार को तो एक्टर को पहचान पाना भी काफी मुश्किल हो रहा था। इसके बाद एक्टर का एक और लुक वायरल हुआ था, जिसमें वे ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे थे। इसमें एक्टर ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी।

साड़ी पहनकर लक्ष्मी बने अक्षय
साल 2019 में अक्षय कुमार ने फैंस को अपने लक्ष्मी अवतार से रुबरू करवाया था। एक्टर का ये लुक देखने के बाद फैंस काफी शॉक हो गए थे। लाल साड़ी और बड़ी सी बिंदी लगाए अक्षय कुमार हूबही किसी किन्नर जैसे ही नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में एक्टर का हाव भाव फिल्म की कहानी को भी साफ तौर पर बयां कर रहा था। सोशल मीडिया पर एक्टर के लुक की जमकर तारीफ हुई। फिल्म लक्ष्मी बम में अक्षय कुमार ने पहली बार किसी ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+