Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका, Raaka का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्टर का दिखा खूंखार रूप
Allu Arjun New Movie Raaka Poster: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को एक जबरदस्त तोहफा मिला है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म AA22xA6 का नाम अब बदलकर 'राका' (Raaka) कर दिया गया है और इसी के साथ फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' का पोस्टर रिलीज
फिल्म 'राका' का पहला पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मूवी को लेकर हलचल तेज हो गई है। 'राका' का फर्स्ट लुक बेहद रहस्यमयी और इंटेंस नजर आ रहा है। पोस्टर में फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन का साइड प्रोफाइल दिखाया गया है, जिसमें उनका लुक काफी अलग और डरावना दिखाई देता है।

पोस्टर में दिखा खौफनाक और दमदार अवतार
पोस्टर में अल्लू अर्जुन बिना बालों के नजर आ रहे हैं और उनके हाथों में बड़े-बड़े नाखून और घने बाल फिल्म के किरदार को और भी रहस्यमयी बना रहे हैं। ये लुक इस बात का संकेत देता है कि फिल्म में उनका किरदार काफी पावरफुल और अब तक के सभी रोल्स से अलग होने वाला है। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म 'राका' एक बड़े स्केल और हाई-ऑक्टेन कहानी के साथ दर्शकों के सामने आएगी।
अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
-जानकारी के अनुसार इस फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली (Atlee) कर रहे हैं और ये पहली बार है जब वह अल्लू अर्जुन के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को सन पिक्चर्स (Sun Pictures) प्रोड्यूस कर रहा है, जो बड़े बजट और भव्य फिल्मों के लिए जाना जाता है।
-आपको बता दें कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लीड रोल में नजर आएंगी, जिससे ये प्रोजेक्ट और भी खास बनने वाला है।
7 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'राका' को एक पैन इंडिया फिल्म के तौर पर तैयार किया जा रहा है, जिसे देशभर में एक साथ रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म करीब 7 भाषाओं में रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन पोस्टर ने ही दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। फिल्म के जॉनर को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये साइंस-फिक्शन और थ्रिलर का जबरदस्त मिश्रण हो सकती है।
फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज
फिल्म 'राका' का पोस्टर रिलीज होते ही अल्लू अर्जुन के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर लोग इसे उनके जन्मदिन का बेस्ट गिफ्ट बता रहे हैं। पोस्टर का डार्क और दमदार लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब सभी को इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर का इंतजार है, जो आने वाले समय में और भी बड़ा धमाका कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications