Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के ट्रेलर रिलीज के डेट आ गई, मेकर्स ने तारीख, समय और जगह सब बता दिया

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म का टीज़र रिलीज हुआ और जबरदस्त बज भी बना। इसके बाद से पुष्पा 2 के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। अब इसी को लेकर अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने पुष्पा 2 के ट्रेलर को रिलीज करने के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की है।

मेकर्स इस ट्रेलर को बिहार की राजधानी पटना में रिलीज करने की प्लानिंग में हैं। इसके लिए वे पटना में एक ग्रैंड इवेंट होस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। इस इवेंट में फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू के मौजूद होने की उम्मीद है। मेकर्स ने ये जानकारी सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर दी है। इसमें पुष्पराज को एक नए लुक में दिखाया गया है। जिसमें वह बंदूक थामे हुए और आत्मविश्वास से चलता हुए नज़र आ रहा है।

Allu Arjun movie Pushpa 2 Trailer will be released in Patna on November 17 Makers will host a grand event

पटना क्यों?
पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, पटना में ट्रेलर लॉन्च बहुत खास है और यह कोई रैंडम चॉइस नहीं है। पुष्पा: द राइज पटना में सिनेमाघरों और टीवी दोनों पर बहुत हिट रही। दरअसल, 2022 में एक सिंगर ने श्रीवल्ली गाने का भोजपुरी वर्जन बनाया और वह इंटरनेट पर सनसनी बन गया था। इसके अलावा, अला वैकुंठपुरमुलु जैसी फिल्मों की पॉपुलैरिटी के कारण अल्लू अर्जुन के पटना में बहुत सारे फैंस हैं। उनके फैंस लंबे समय से उनसे पटना आने का आग्रह कर रहे थे।

5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
यह बेहद सफल फिल्म पुष्पा: द राइज का मच अवेटेड सीक्वल है। इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में हैं। इसे सुकुमार ने ही डायरेक्ट किया है। वहीं, माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज़ ने खरीदें है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+