संध्या थिएटर केस में अल्लू अर्जुन को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी नियमित जमानत

Allu Arjun gets regular bail: संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को रेगुलर बेल मिल गई है। उन्हें हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट से जमानत मिली है। कोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई थी, जहां उन्हें 50,000 रुपए के 2 मुचलके भरने का निर्देश दिया गया।

अल्लू पिछले 4 चार हफ्तों से अंतरिम जमानत पर थे। 13 दिसंबर की सुबह उन्हें पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तरा किया था। इसके बाद उन्हें एक दिन जेल में बितानी पड़ी थी।

Allu Arjun gets regular bail

आपको बता दें कि 'पुष्पा 2' की 4 दिसंबर को स्क्रीनिंग संध्या थिएटर में हुई थी। यहां वो अपनी टीम के साथ पहुंच गए थे। जिसके बाद वहां भगदड़ हो गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं उसका 8 साल का छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है। इस मामले में अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एक्टर को एक रात जेल में बितानी पड़ी थी। हालांकि बाद में उन्हें तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। इन सबके बावजूद भी एक्टर कानूनी परेशानियों से घिरे हुए हैं। बीते 24 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन से पुलिस ने 4 घंटे तक पूछताछ की थी।

बता दें,अल्लू के इस मामले में आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और एक्टर पवन कल्याण (रिश्ते में फूफा) का रिएक्शन सामने आया था। उन्होंने अपन प्रेस कॉन्फ्रेंस में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को सही बताया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस और कानून सबके लिए एक समान हैं। पुलिस को भी सबका ध्यान रखते हुए ही काम करना चाहिए था। उन्होंने ये भी कहा कि अल्लू को भगदड़ में मारी गई महिला से मिलना भी चाहिए था। इसके अलावा उन्होंने अपने बड़े भाई चिरंजीवी का उदाहरण देते हुए कहा कि वो जब भी स्क्रीनिंग में जाते तो मास्क लगाकर रखते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+