Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज, 7 अप्रैल 2023 को खुलेगा ये बड़ा राज

Pushpa 2 Teaser Out: सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन और 'पुष्पा-द रुल' इस समय ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो के बाद फैंस के बीच फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर उत्साह और अधिक बढ़ गया है।

pushpa 2

Pushpa 2 Teaser Out: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग उनकी पहली फिल्म 'पुष्पा-द राइज' देखने के बाद से इसके दूसरे पार्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों के बीच अल्लू अर्जुन की इस अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा-द रुल' को लेकर काफी बज बना हुआ है। दरअसल दो साल पहले अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'पुष्पा' के जरिए फैंस के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली थी। इसी बीच अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'पुष्पा-द रुल' के टीजर में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

फिल्म 'पुष्पा 2' का टीजर रिलीज
फिल्म मेकर्स ने ट्विटर पर 'पुष्पा 2' को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन की झलक देखने को मिल रही है। 20 सेकंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि तिरुपति जेल से 'पुष्पा' फरार हो गया है लेकिन अब वह कहां है, इसका पता आगामी 7 अप्रैल शाम 4 बजे चलेगा। 'पुष्पा 2' के इस टीजर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- द सर्च एंड्स सून (The search ends soon)। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन और 'पुष्पा-द रुल' इस समय ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो के बाद फैंस के बीच फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर उत्साह और अधिक बढ़ गया है। देखें वीडियो-

'पुष्पा 2' के स्टार कास्ट में हुआ बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार फिल्म 'पुष्पा 2' की स्टार कास्ट में कुछ बड़े नामों को शामिल किया गया। इस लिस्ट में बॉलीवुड के भी कई सुपरस्टार्स के नाम शामिल हैं। फिल्म के डायरेक्टर के अनुसार फिल्म 'पुष्पा-2' में कैमियो रोल में सलमान खान और अजय देवगन की एंट्री हो सकती है। हालांकि इस बात को लेकर फिल्म मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फिल्म 'पुष्पा' ने की थी ताबड़तोड़ कमाई
आपको बता दें कि फिल्म 'पुष्पा-द राइज' जनवरी 2022 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। लोगों ने अल्लू अर्जुन के एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी। इस फिल्म के गाने से लेकर एक्शन सीन्स और डायलॉग्स ने स्क्रीन पर धमाल मचा दिया था। करीब 200 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 350 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+